वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार (11 अगस्त) को टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली 125 गेंदों में 14 चौकों और 1 छक्के की मदद से 120 रन बनाकर आउट हुए। इसके साथ ही त्रिनिदाद में दूसरे वनडे के दौरान कोहली ने पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को पछाड़ दिया।
कोहली अब वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीयों की सूची में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। कोहली ने 2008 से लेकर अब तक 238 मैचों में 11,406 रन बना लिए हैं। वहीं गांगुली ने 311 मैचों में कुल 11,363 रन बनाए थे।
वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में सचिन नंबर-1 बल्लेबाज हैं। तेंदुलकर ने 463 मैचों में 49 शतक और 96 अर्धशतक की मदद से 18,426 रन बनाए हैं। टॉप-10 की सूची में इस वक्त चार भारतीय खिलाड़ियों का नाम शुमार है।
वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन:
18426- सचिन तेंदुलकर (भारत)
14234- कुमार संगाकारा (श्रीलंका)
13704- रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)
13430- सनथ जयसूर्या (श्रीलंका)
12650- माहेला जयवर्धने (श्रीलंका)
11739- इंजमाम उल हक (पाकिस्तान)
11579- जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका)
11406- विराट कोहली (भारत)
11363- सौरव गांगुली (भारत)
10889- राहुल द्रविड (भारत)
किसी टीम के खिलाफ बतौर कप्तान वनडे में सर्वाधिक शतक:
6 विराट कोहली बनाम वेस्टइंडीज
5 रिकी पोंटिंग बनाम न्यूजीलैंड
4 रिकी पोंटिंग बनाम इंग्लैंड
4 रिकी पोंटिंग बनाम भारत
4 एबी डिविलियर्स बनाम भारत
किसी टीम के सर्वाधिक शतक:
9 सचिन तेंदुलकर बनाम ऑस्ट्रेलिया
8 सचिन तेंदुलकर बनाम श्रीलंका
8 विराट कोहली बनाम श्रीलंका
8 विराट कोहली बनाम ऑस्ट्रेलिया
8 विराट कोहली बनाम वेस्टइंडीज
किनकी कप्तानी में कोहली ने लगाए कितने वनडे शतक:
20 खुद की कप्तानी
19 महेंद्र सिंह धोनी
02 वीरेंद्र सहवाग
01 गौतम गंभीर
इस पारी के साथ ही विराट वनडे में किसी टीम के खिलाफ सबसे कम पारियों में 2000 रन पूरा करने वाले टॉप खिलाड़ी बन गए। कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 34वीं पारी में ये कारनामा किया। इस मामले में रोहित शर्मा दूसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 37 पारियों में 2000 रन बनाए थे।
वनडे क्रिकेट में किसी टीम के खिलाफ सबसे तेज 2000 रन:
34 विराट कोहली बनाम वेस्टइंडीज
37 रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया
40 सचिन तेंदलुकर बनाम ऑस्ट्रेलिया
44 विवियन रिचर्ड्स बनाम ऑस्ट्रेलिया
44 विराट कोहली बनाम श्रीलंका
45 महेंद्र सिंह धोनी बनाम श्रीलंका