IND vs SA, 3rd Test: साउथ अफ्रीका की ओर से खेल रहे 12 बल्लेबाज, जानिए अंपायर ने कैसे दी इजाजत

IND vs SA, 3rd Test: टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी नौ विकेट के नुकसान पर 497 रनों पर घोषित कर दी थी। इस लिहाज से भारत के पास 335 रनों की बढ़त है।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: October 21, 2019 4:50 PM

Open in App

भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका हार की ओर अग्रसर है। इस टीम की ओर से दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हो गए। 9.3 ओवर में उमेश यादव की 145 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंद एल्गर के कान के पास लगी, जिसके चलते वह पिच पर ही बैठ गए। मैदान पर मौजूद सभी खिलाड़ी तुरंत उनका हाल जानने पहुंच गए।

एल्गर काफी दर्द में थे और उन्होंने हेलमेट उतार दिया। तुरंत साउथ अफ्रीका के फिजियो मैदान पर आए और उन्होंने एल्गर को आगे बल्लेबाज ना करने की सलाह दी। एल्गर रिटायर्ड हर्ट होकर लौट गए। उनके स्थान पर 16.2 ओवर में साउथ अफ्रीका ने थ्युनिस डिब्रून को बल्लेबाजी के लिए भेज दिया।

इस तरह से साउथ अफ्रीका को बैटिंग के लिए 1 खिलाड़ी अतिरिक्त मिल गया। एल्गर ने मैदान छोड़ने से पहले 29 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 16 रन बना लिए थे। बता दें कि टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी नौ विकेट के नुकसान पर 497 रनों पर घोषित कर दी थी। इस लिहाज से भारत के पास 335 रनों की बढ़त है। भारत ने मेजबान टीम को फॉलोऑन दिया है।

टॅग्स :भारत Vs दक्षिण अफ्रीकाभारतीय क्रिकेट टीमदक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमभारत का दक्षिण अफ्रीका दौराविराट कोहली

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या