कुलदीप यादव का 'चौका', दक्षिण अफ्रीका 99 रन पर ढेर, केवल 3 बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे

India vs South Africa, 3rd ODI: भारत ने तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में मंगलवार को यहां दक्षिण अफ्रीका को सिर्फ 99 रन पर समेट दिया। 

By सतीश कुमार सिंह | Published: October 11, 2022 4:47 PM

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण अफ्रीका की ओर से हेनरिक क्लासेन ने सर्वाधिक 34 रन बनाए।कुलदीप यादव ने 18 रन देकर चार विकेट चटकाए। मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर और शाहबाज अहमद ने दो-दो विकेट हासिल किए।

India vs South Africa, 3rd ODI: टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को बड़ा झटका दिया है। दक्षिण अफ्रीका का भारत के खिलाफ सबसे कम वनडे स्कोर है। दक्षिण अफ्रीका की टीम 27.1 ओवर में 99 रन बनाकर आउट हो गई। केवल तीन बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे। 

दक्षिण अफ्रीका की ओर से हेनरिक क्लासेन ने सर्वाधिक 34 रन बनाए। भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 18 रन देकर चार विकेट चटकाए जबकि मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर और शाहबाज अहमद ने दो-दो विकेट हासिल किए।

एकदिवसीय मैचों में दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे कम स्कोरः

69 बनाम ऑस्ट्रेलिया सिडनी 1993

83 बनाम इंग्लैंड नॉटिंघम 2008

83 बनाम इंग्लैंड मैनचेस्टर 2022

99 बनाम भारत दिल्ली 2022

पिछला निम्नतम बनाम भारत: 117 नैरोबी में, 1999

टॅग्स :टीम इंडियाकुलदीप यादवदक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमबीसीसीआईशिखर धवन
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या