IND vs SA, 3rd T20: इस मामले में संयुक्त रूप से नंबर-1 बने रोहित शर्मा, कर ली महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: September 22, 2019 6:51 PM

Open in App

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा भारत की ओर से सर्वाधिक टी20 अंतर्राष्ट्रीय खेलने का संयुक्त रूप से नंबर-1 क्रिकेटर बन चुके हैं। रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी ने अब तक 98-98 टी20 मुकाबले भारत के लिए खेले हैं। वहीं सुरेश रैना के नाम 78 मैच हैं।

भारत की ओर से सर्वाधिक टी20 अंतर्राष्ट्रीय खेलने वाले:98 महेंद्र सिंह धोनी/रोहित शर्मा78 सुरेश रैना72 विराट कोहली58 युवराज सिंह55 शिखर धवन

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम ने अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं दक्षिण अफ्रीका ने एक बदलाव करते हुए एनरिच नार्ट्जे की जगह ब्यूरान हेंड्रिक्स को अंतिम एकादश में शामिल किया है।

दोनों टीमों के बीच धर्मशाला में पहला टी20 मैच भी बारिश की वजह से रद्द हो गया था। उस दौरान टॉस तक ना हो सका था। इसके बाद दूसरे मुकाबले में भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। ऐसे में टीम इंडिया इस मुकाबले में जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करने उतरी है

टॅग्स :भारत Vs दक्षिण अफ्रीकाभारतीय क्रिकेट टीमदक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमविराट कोहलीफाफ डु प्लेसिसरोहित शर्मा

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या