Highlightsभारतीय टीम अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगीभारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का पहला मैच 12 मार्च को धर्मशाला में खेला जाएगा
भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद भारतीय टीम अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी, जिसकी शुरुआत 12 मार्च से हो रही है।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का पहला मैच 12 मार्च को धर्मशाला में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मैच 15 मार्च को लखनऊ में और तीसरा वनडे मैच 18 मार्च को कोलकाता में खेला जाएगा।
भारत vs साउथ अफ्रीका: तीन मैचों की वनडे सीरीज का कार्यक्रम
| मैच | तारीख | समय | ग्राउंड |
|---|
| भारत vs साउथ अफ्रीका पहला वनडे | 12 मार्च | दोपहर 1.30 बजे | धर्मशाला |
| भारत vs साउथ अफ्रीका दूसरा वनडे | 15 मार्च | दोपहर 1.30 बजे | लखनऊ |
| भारत vs साउथ अफ्रीका तीसरा वनडे | 18 मार्च | दोपहर 1.30 बजे | कोलकाता |
भारत vs न्यूजीलैंड: टी20 सीरीज के बाद भारत ने गंवाया वनडे-टेस्ट
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की थी और टीम ने 5 मैचों की वनडे सीरीज पर 5-0 से कब्जा किया था। हालांकि इसके बाद न्यूजीलैंड ने वापसी की और वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद टेस्ट सीरीज में 2-0 से सूपड़ा साफ कर दिया।