IND vs SA: विराट कोहली ने खेली टेस्ट क्रिकेट की अपनी बेस्ट पारी, 7वें दोहरे शतक से साथ बनाए कई रिकॉर्ड्स

IND vs SA: इस मैच में विराट कोहली भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में 7वें खिलाड़ी बन गए हैं।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: October 11, 2019 3:29 PM

Open in App
ठळक मुद्देकोहली ने बनाया टेस्ट करियर का सर्वोच्च स्कोर।7वीं बार टेस्ट फॉर्मेट में जड़ा दोहरा शतक।तोड़ दिये कई सारे रिकॉर्ड्स।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पुणे में जारी दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर की बेस्ट पारी खेली है। विराट कोहली ने इस दौरान 336 गेंदों का सामना करते हुए 33 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 254 रन बनाए। कोहली ने इससे श्रीलंका के खिलाफ साल 2017 में 243 रन की पारी खेली थी। साल 2016 और 2017 में कोहली ने 3-3 दोहरे शतक जड़े थे।

खास बात ये है कि कोहली ने अब तक 7 टेस्ट में दोहरे शतक लगाए हैं, जिसमें से 5 में भारत ने जीत दर्ज की है, जबकि एक ड्रॉ रहा है। वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच अभी जारी है।

टेस्ट में विराट कोहली की डबल सेंचुरी:

200 बनाम वेस्टइंडीज, एंटीगुआ (2016)

211 बनाम न्यूजीलैंड, इंदौर (2016)

235 बनाम इंग्लैंड, मुंबई (2016)

204 बनाम बांग्लादेश, हैदराबाद (2017)

213 बनाम श्रीलंका, नागपुर (2017)

243 बनाम श्रीलंका, दिल्ली (2017)

254 बनाम साउथ अफ्रीका, पुणे (2019)

दोहरा शतक जमाने के साथ ही कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में 7000 रन भी पूरे कर लिए हैं। कोहली सबसे तेज इस आंकड़े तक पहुंचने के मामले में चौथे बल्लेबाज बन गए और राहुल द्रविड़ के अलावा कुमार संगकारा को पीछे छोड़ दिया। राहुल द्रविड़ ने 141 पारियों में 7000 रन बनाए थे, जबकि कोहली ने सिर्फ 138 पारियों में यह कारनामा किया।

सबसे तेज 7000 रन:खिलाड़ी         मैच   पारीवाली हैमंड     80    131वीरेंद्र सहवाग  79   134सचिन तेंदुलकर 85  136गैरी सोबर्स       79   138कुमार संगकारा  83  138मोहम्मद युसूफ   82  139सुनील गावस्कर  80  140राहुल द्रविड़      82  141विराट कोहली 81    138

टेस्ट क्रिकेट का सातवां दोहरा शतक लगाने के बाद विराट कोहली ने भारत के सचिन तेंदुलकरवीरेंद्र सहवाग, ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग, पाकिस्तान के जावेद मियांदाद व यूनुस खान और श्रीलंका के मारवान अटापट्टू का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस सभी खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट में 6-6 दोहरा शतक लगाए थे।

टेस्ट में सर्वाधिक दोहरे शतक:

12 डॉन ब्रैडमैन11 कुमार संगकारा9 ब्रायन लारा7 वैली हैमंड/ माहेला जयवर्धने/ विराट कोहली

कप्तान के रूप में इंग्लैंड के इस दिग्गज बल्लेबाज को छोड़ा पीछे: विराट कोहली ने इस मैच में 145 रन बनाने के साथ ही इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलेस्टेयर कुक को पीछे छोड़ दिया और टेस्ट क्रिकेट में कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5वें खिलाड़ी बन गए। कुक ने कप्तान के रूप में 59 मैचों में 4844 रन बनाए थे।

बतौर कप्तान टेस्ट में सर्वाधिक शतक:

25 - ग्रीम स्मिथ (193 पारियां)19 - विराट कोहली (83 पारियां)19 - रिकी पोंटिंग (140 पारियां)

जून 2016 से टेस्ट में सर्वाधिक दोहरे शतक: 

विराट कोहली - 7

इंग्लैंड - 3न्यूजीलैंड - 3पाकिस्तान - 3ऑस्ट्रेलिया - 2बांग्लादेश - 2वेस्टइंडीज - 1

टेस्ट में बतौर कप्तान सर्वाधिक 150+:

9* - विराट कोहली8 - डॉन ब्रैडमैन

अलग-अलग वेन्यू पर शतक का बनाया रिकॉर्ड: कोहली ने इस मैच में 173 गेंदों में शतक पूरा किया और भारत के 11 अलग-अलग मैदानों पर शतक बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने 10 मैदानों पर शतक जमाया था। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ हैं, जिन्होंने भारत के 9 ग्राउंड्स पर टेस्ट क्रिकेट में शतक जड़ा है।

बतौर कप्तान टेस्ट में सबसे पड़ी पारी खेलने वाले भारतीय:254* विराट कोहली बनाम साउथ अफ्रीका, पुणे 2019/20243 विराट कोहली बनाम श्रीलंका, दिल्ली 2017/18235 विराट कोहली बनाम इंग्लैंड, मुंबई 2016/17224 महेंद्र सिंह धोनी बनाम ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई 2012/13217 सचिन तेंदुलकर बनाम न्यूजीलैंड, अहमदाबाद 1999/00213 विराट कोहली बनाम श्रीलंका, नागपुर 2017/18211 विराट कोहली बनाम न्यूजीलैंड, इंदौर 2016/17

टॅग्स :भारत Vs दक्षिण अफ्रीकाभारतीय क्रिकेट टीमदक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमभारत का दक्षिण अफ्रीका दौराडॉन ब्रैडमैनसचिन तेंदुलकरवीरेंद्र सहवाग

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या