IND vs SA: 142 सालों के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, दोनों टीमों ने मिलकर बना दिया रिकॉर्ड

By भाषा | Published: October 06, 2019 4:42 PM

Open in App

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को विशाखापट्टनम में समाप्त हुए पहले क्रिकेट टेस्ट में किसी टेस्ट के दौरान सर्वाधिक छक्के का नया विश्व रिकॉर्ड बना। मैच में कुल 37 छक्के लगे। दक्षिण अफ्रीका के डेन पीट ने रविवार को मैच के पांचवें और अंतिम दिन रिकार्ड 36वां छक्का मारा। कगीसो रबाडा ने इसके बाद एक और छक्का जड़ा।

इससे पहले किसी टेस्ट में सर्वाधिक छक्के जड़ने का रिकार्ड न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच शारजाह में 2014 में हुए टेस्ट मैच के नाम था जिसमें कुल 35 छक्के लगे थे। शनिवार को रोहित ने भी 13 छक्कों के साथ किसी टेस्ट में सर्वाधिक व्यक्तिगत छक्कों का नया रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने वसीम अकरम को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 1996 में जिंबाब्वे के खिलाफ 12 छक्के मारे थे। 15 मार्च, 1877 को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच शुरू हुआ था।

भारत के शीर्ष आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी रविवार को अपने 66वें टेस्ट में सबसे तेज 350 विकेट हासिल करने के श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के रिकॉर्ड की बराबरी की। 

टॅग्स :भारत Vs दक्षिण अफ्रीकादक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमभारत का दक्षिण अफ्रीका दौराभारतीय क्रिकेट टीमरोहित शर्मारविचंद्रन अश्विनकगिसो रबादा

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या