Asia Cup, IND vs PAK: रोहित-धवन की धुआंधार पारी की बदौलत भारत ने पाकिस्तान को 9 विकेट से रौंदा

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान की टीमें एशिया कप सुपर फोर में हैं आमने-सामने, मैच के लाइव अपडेट्स और ताजाजरीन जानकारी

By विनीत कुमार | Published: September 23, 2018 03:24 PM2018-09-23T15:24:53+5:302018-09-23T23:59:21+5:30

India vs Pakistan, Asia Cup 2018, Live updates: India Aim To win super four clash | Asia Cup, IND vs PAK: रोहित-धवन की धुआंधार पारी की बदौलत भारत ने पाकिस्तान को 9 विकेट से रौंदा

भारत Vs पाकिस्तान, एशिया कप लाइव

googleNewsNext

दुबई, 23 सितंबर: रोहित शर्मा और शिखर धवन की धुआंधार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने सुपर-4 के अपने दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान को 9 विकेट से हरा दिया है। भारत के सामने जीत के लिए 238 रनों का लक्ष्य था जिसे उसने केवल 39 ओवर में हासिल कर लिया।

रोहित शर्मा और धवन ने दमदार पारी खेलते हुए पहले विकेट के लिए 33.3 ओवर में 210 रन जोड़े। धवन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन-आउट हो कर पवेलियन लौटे। धवन ने अपनी 100 गेंदों की पारी में 16 चौके और दो छक्के जमाए। इससे पहले पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 237 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से शोएब मलिक ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 78 रन बनाए।

मलिक ने 90 गेंदों की पारी में 2 छक्के और 4 चौके लगाये। वहीं, पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद ने 44 रन बनाए। इसके अलावा आसिफ अली ने भी 21 गेंदों पर तेजी से 30 रन बनाए। आखिरकार 50 ओवरों में पाकिस्तान 7 विकेट खोकर 237 रन ही बना सका।

पाकिस्तान एक समय बड़े स्कोर की बढ़ता दिखा रहा था लेकिन 44वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने शोएब मलिक को विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धोनी के हाथों कैच कराकर भारत की वापसी के रास्ते खोल दिये। इससे पहले पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही और एक समय केवल 58 रनों पर उसने तीन विकेट गंवा दिये थे।

भारत की ओर से युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह ने 2-2 विकेट झटके। भारत अब तक इस टूर्नामेंट में कोई मैच नहीं हारा है। उसने ग्रुप स्टेज में हॉन्ग कॉन्ग और पाकिस्तान को मात दी थी। इसके बाद सुपर-4 के अपने पहले मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को हराया था। 

Asia Cup, India Vs Pakistan Live updates

- 39.3 ओवर: भारत ने एक विकेट खोकर 238 रनों का लक्ष्य हासिल किया। भारत ने पाकिस्तान को 9 विकेट से हराकर एशिया कप के फाइनल में जगह पक्की की। रोहित शर्मा नाबाद 111 रन और अंबाती रायुडू नाबाद 12 रन बनाकर लौटे। रोहित ने 119 गेंदों की पारी में 4 छक्के और 7 चौके लगाए।

- 38 ओवर के बाद भारत- 232/1. रोहित शर्मा- 109 रन और अंबाती रायुडू 8 रनों पर खेल रहे हैं। जीत के लिए और 6 रनों की जरूरत 

- 35.2 ओवर: रोहित शर्मा का शतक, दो रन लेते हुए रोहित ने वनडे करियर का 19वां शतक लगाया। रोहित ने ये शतक 106 गेंदों पर लगाया। अपनी पारी में रोहित ने अब तक 7 चौके और तीन छक्के लगाये हैं। भारत का स्कोर- 220/1

- 33.3 ओवर: धवन रन आउट। भारत के लिए पहला झटका। रोहित 94 रनों पर जमे. भारत का स्कोर- 210/1

- 33 ओवर के बाद भारत- 208/0. रोहित 94 और धवन 113 रनों पर खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए 30 रनों की और जरूरत

- 32.2 ओवर: शाहिन अफरीदी की गेंद पर चौके के साथ शिखऱ धवन का शतक पूरा। धवन ने 95 गेंदों पर यह शतक लगाया। अपनी पारी में धवन ने 15 चौके और एक छक्का लगाया। धवन का वनडे में 15वां शतक


- 30 ओवर के बाद भारत- 179/0. रोहित शर्मा 90 गेंदों पर 84 रन और धवन 90 गेंदों पर 90 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए और 59 रनों की जरूरत

26 ओवर के बाद भारत- 152/0. शिखर धवन 78 गेंदों पर 80 रन और रोहित शर्मा 78 गेंदों पर 71 रन बनाकर खेल रहे हैं।

21.5 ओवर: रोहित शर्मा का अर्धशतक। रोहित का 36वां अर्धशतक है। उन्होंने ये फिफ्टी 65 गेंदों पर पूरा किया। भारत 22 ओवर के बाद 119/0

- 20 ओवर के बाद भारत- 107/0

- 19.1 ओवर: रोहित शर्मा (42 नाबाद) धवन (57 नाबाद) के बीच 100 रनों की साझेदारी पूरी

17.6 ओवर: धवन की फिफ्टी, ये धवन का 26वां अर्धशतक है। धवन ने 56 गेंदों पर यह अर्धशतक लगाया। भारत- 91/0

- 15 ओवर के बाद भारत- 72/0. रोहित शर्मा 41 गेंदों पर 28 रन और शिखर धवन 49 गेंदों पर 43 रन बनाकर खेल रहे हैं। रोहित शर्मा 1 छक्का और 2 चौके लगा चुके हैं। धवन के बल्ले से 6 चौके लगे हैं।

- 10 ओवर के बाद भारत- 53/0. रोहित शर्मा 27 गेंदों पर 18 रन और शिखर धवन 33 गेंदों पर 34 रन बनाकर खेल रहे हैं। रोहित शर्मा 1 छक्का और 2 चौके लगा चुके हैं। धवन के बल्ले से 6 चौके लगे हैं।

- 7 ओवर के बाद भारत- 38/0. रोहित शर्मा 23 गेंदों पर 14 रन और धवन 19 गेंदों पर 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- भारत की बैटिंग शुरू...रोहित शर्मा और शिखर धवन क्रीज पर। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद आमिर का पहला ओवर।

50 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर- 237/7. मोहम्मद नवाज 15 नाबाद रन और हसन अली 2 नाबाद रन बनाकर लौटे। भारत के सामने जीत के लिए 238 रनों का लक्ष्य  


- 49.3 ओवर: बुमराह ने शादाब खान को बोल्ड किया। पाकिस्तान- 234/7

- 44.5 ओवर: पाकिस्तान को छठा झटका। युजवेंद्र चहल की गेंद पर आसिफ अली (30) बोल्ड। आसिफ ने 21 गेंदों की पारी में दो छक्के और एक चौका लगाया। पाकिस्तान- 211/6

- 43.4 ओवर: शोएब मलिक आउट। पाकिस्तान को पांचवां झटका। जसप्रीत बुमराह की गेंद पर मलिक 90 गेंदों पर 78 रन बनाकर धोनी के हाथों कैच आउट। पाकिस्तान का स्कोर- 203/5

- भुवनेश्वर की ओर से डाले गये 42वें ओवर में 22 रन गये। आसिफ अली ने इस ओवर में दो छक्के और एक चौका लगाया। शोएब मलिक ने भी जड़ा एक चौका। मलिक 85 गेंदों पर 73 और आसिफ 12 गेंदों पर 20 रनों पर खेल रहे हैं। पाकिस्तान- 193/4

- 38.5 ओवर: कुलदीप की गेंद पर मोहम्मद सरफराज कैच (44) आउट। सरफराज ने दो चौके लगाये। 39 ओवर के बाद पाकिस्तान- 165/4. शोएब मलिक 78 गेंदों पर 65 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 34.5 ओवर: शोएब मलिक की फिफ्टी, मलिक की ये 43वीं वनडे फिफ्टी है। शोएब ने 62 गेंदों पर ये अर्धशतक जमाया। सरफराज अहमद 57 गेंदों पर 35 रन बनाकर खेल रहे हैं। 35 ओवर के बाद पाकिस्तान- 141/3. शोएब ने अभी तक तीन चौके और एक छक्का जमाया है

27.1 ओवर: पाकिस्तान के 100 रन पूरे

- 23 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर-83/3. सरफराज अहमद 27 गेंदों पर 13 रन और शोएब मलिक 22 गेंदों पर 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 15.5 ओवर: पाकिस्तान को तीसरा झटका। रवींद्र जडेजा के ओवर में बाबर आजम रन आउट। बाबर ने 9 रन बनाये। अब शोएब मलिक और सरफराज अहमद क्रीज पर। 16 ओवर के बाद पाकिस्तान- 59/3

- 14.3 ओवर: पाकिस्तान को दूसरा झटका। कुलदीप यादव की गेंद फखर जमान (31) आउट। फखर ने 44 गेंदों की पारी में एक छक्का और एक चौका लगाया। पाकिस्तान का स्कोर- 55/2

- 10 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर-28/1. फखर जमान- 31 गेंदों पर 12 रन और बाबर आजम 9 गेंदों पर 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 7.6 ओवर: पाकिस्तान को पहला झटका। युजवेंद्र चहल की गेंद पर इमाम-उल-हक (10) LBW आउट। फखर 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। बाबर आजम अब बैटिंग करने आये हैं। 8 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर- 24/1

- 5 ओवर के बाद पाकिस्तान- 15/0. फखर जमान 4 और इमाम उल हक 6 रनों पर खेल रहे हैं।

- पाकिस्तान 2 ओवर के बाद- 7/0. दोनों ओपनर एक-एक रन बनाकर क्रीज पर, 4 रन लेग बाई और एक वाइड से आया।

- पाकिस्तान की बैटिंग शुरू, फखर जमान और इमाम उल हक ओपनिंग करने उतरे। भारत की ओर से भुवनेश्वर का पहला ओवर

पाकिस्तान ने जीता टॉस, टीम इंडिया करेगी पहले गेंदबाजी


मैच का समय: 23 सितंबर, 2018, शाम 5 बजे से (भारतीय समयानुसार)

मैच स्थान: दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, दुबई

दोनों टीमें इस प्रकार हैं: 

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, अंबाती रायुडू, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल

पाकिस्तान: फखर जमान, इमाम उल हक, बाबर आजम, शोएब मलिक, सरफराज अहमद (कप्तान), आसिफ अली, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, मोहम्मद आमिर, शाहीन अफरीदी

Open in app