IND vs NZ: पृथ्वी शॉ ने ठोकी तूफानी फिफ्टी, बने न्यूजीलैंड में ये कमाल करने वाले दूसरे सबसे युवा भारतीय

Prithvi Shaw: पृथ्वी शॉ ने क्राइस्टचर्च के पहले दिन लंच से पहले महज 61 गेंदों में 8 चौकों और एक छक्के की मदद से ठोका तूफानी अर्धशतक

By अभिषेक पाण्डेय | Published: February 29, 2020 7:20 AM

Open in App
ठळक मुद्देपृथ्वी शॉ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 61 गेंदों में ठोकी फिफ्टीशॉ बने न्यूजीलैंड में सचिन के बाद ये कमाल करने वाले दूसरे सबसे युवा भारतीय

टीम इंडिया के युवा ओपनर पृथ्वी शॉ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को क्राइस्टचर्च टेस्ट के पहले दिन तूफानी अर्धशतक जड़ते हुए नया इतिहास रच दिया। टॉस हारकर पहले खेलने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और मयंक अग्रवाल (7) का विकेट 30 के स्कोर पर ही गिर गया। 

इसके बाद शॉ ने पुजारा के साथ दूसरे विकेट के लिए 50 रन की जोरदार साझेदारी की। शॉ ने 61 गेंदों में 8 चौकों और एक छक्के की मदद से विदेशी धरती पर अपना पहला टेस्ट अर्धशतक जड़ा। वह लंच से ठीक पहले 64 गेंदों पर 54 रन बनाकर काइल जैमीसन की गेंद पर आउट हुए। उन्होंने आउट होने से पहले पुजारा के साथ दूसरे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी की।

पृथ्वी शॉ बने न्यूजीलैंड में टेस्ट फिफ्टी बनाने वाले दूसरे भारतीय

इसके साथ ही पृथ्वी शॉ न्यूजीलैंड में टेस्ट अर्धशतक लगाने वाले सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। सचिन ने 1990 में 16 साल 291 दिन की उम्र में न्यूजीलैंड में अर्धशतक जड़ा था।

अक्टूबर 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट में शतक जड़ने वाले शॉ ने अपना चौथा टेस्ट खेलते हुए कुल दूसरा और विदेशी धरती पर अपना पहला टेस्ट अर्धशतक जड़ा।

न्यूजीलैंड में टेस्ट अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा भारतीय 

16 साल 291 दिन - सचिन तेंदुलकर, नेपियर, 199020 साल 112 दिन - पृथ्वी शॉ, क्राइस्टचर्च, 2020*21 साल 336 दिन - अतुल वासन, ऑकलैंड, 199023 साल 81 दिन - ब्रजेश पटेल, 197624 दिन 187 दिन - संदीप पाटिल, 198124 दिन 255 दिन - डब्ल्यूवी रमन, 1990

टॅग्स :पृथ्वी शॉभारत vs न्यूजीलैंडसचिन तेंदुलकर

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या