MS Dhoni Double Hundred: 6 छक्के 24 चौके, 11 साल पहले महेंद्र सिंह धोनी ने लगाया था करियर का पहला दोहरा शतक

MS Dhoni Double Hundred: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और मिस्टर कूल के नाम से देश भर में प्रख्यात महेंद्र सिंह धोनी ने आज के दिन 11 साल पहले अपने करियर का पहला दोहरा शतक लगाया था।

By धीरज मिश्रा | Published: February 24, 2024 10:26 AM

Open in App
ठळक मुद्देधोनी ने टेस्ट में 11 साल पहले अपने करियर का पहला दोहरा शतक लगाया थाधोनी इस दोहरे शतक के साथ पहले भारतीय विकेट कीपर बल्लेबाज बन गए थेधोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 265 गेंदों में 224 रन बनाए

MS Dhoni Double Hundred: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और मिस्टर कूल के नाम से देश भर में प्रख्यात महेंद्र सिंह धोनी ने आज के दिन 11 साल पहले अपने करियर का पहला दोहरा शतक लगाया था। धोनी इस दोहरे शतक के साथ पहले भारतीय विकेट कीपर बल्लेबाज बन गए थे। जिन्होंने दोहरा शतक ठोका। धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 265 गेंदों में 224 रन बनाए।

धोनी ने क्रीज पर 365 मिनट बिताए। इस दौरान धोनी ने अपनी पारी में 24 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के जड़े। धोनी का स्ट्राइक रेट 84.52 रहा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 फरवरी से 26 फरवरी के बीच चैन्नई में पहला टेस्ट मैच खेला गया था। धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों की जमकर धुलाई की थी।

एक नजर इस मैच पर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए इस टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करने का विकल्प चुना। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 133 ओवर में 10 विकेट खोकर 380 रन बनाए। वहीं भारत ने पहली पारी में 572 रन बनाए। भारत की ओर से धोनी ने दोहरा शतक, विराट कोहली ने सेंचुरी लगाई।

विराट ने 206 गेंदों में 107 रन बनाए। 15 चौके एक छक्का लगाया। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 241 रन बनाए। भारत ने दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर 50 रन बनाए और भारत ने 8 विकेट से मैच जीत लिया।

टॅग्स :एमएस धोनीऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीमऑस्ट्रेलियाभारतीय क्रिकेट टीममुरली विजयवीरेंद्र सहवागसचिन तेंदुलकरविराट कोहलीडेविड वॉर्नर

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या