ऐडिलेड वनडे: धोनी के फिफ्टी लगाने के बाद दिनेश कार्तिक ने दिलाई थी बैट उठाने की याद! देखिये मजेदार वीडियो

धोनी की पारी का सबसे दिलचस्प लम्हा हालांकि आखिरी ओवर में नजर आया जब भारत को जीत के लिए 7 रनों की जरूरत थी।

By विनीत कुमार | Published: January 16, 2019 4:25 PM

Open in App
ठळक मुद्देऐडिलेड में जीत के बाद भारत ने वनडे सीरीज में की बराबरीधोनी ने 50वें ओवर की पहली गेंद पर पूरी की 69वीं फिफ्टी, कार्तिक ने दिलाई याद

टीम इंडिया ने ऐडिलेड वनडे में ऑस्ट्रेलिया पर धमाकेदार जीत की बदौलत तीन मैचों की सीरीज में मंगलवार को 1-1 से बराबरी कर ली। भारत के सामने 299 रनों का लक्ष्य था जिसे उसने चार गेंद बाकी रहते 4 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। भारत की इस जीत में जहां विराट कोहली के शतक की भूमिका अहम रही वहीं महेंद्र सिंह धोनी भी अपनी पूरी लय में नजर आये। 

धोनी लंबे समय बाद अपने मैच जीताने वाले रंग नजर आये और 55 रनों की नाबाद पारी खेली। पिछले एक साल से कोई फिफ्टी नहीं लगा सके धोनी का ये लगातार दूसरा अर्धशतक रहा। धोनी सिडनी में हुए पहले वनडे में भी अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे थे हालांकि तब वे भारतीय टीम को जीत नहीं दिला सके थे।

धोनी की पारी का सबसे दिलचस्प लम्हा हालांकि आखिरी ओवर में नजर आया जब भारत को जीत के लिए 7 रनों की जरूरत थी। दिनेश कार्तिक तब 14 गेंदों पर 25 रन जबकि धोनी 52 गेंदों पर 48 रन बनाकर खेल रहे थे। बेशक वे अपने अर्धशतक के करीब थे लेकिन उन पर सबसे बड़ी जिम्मेदारी भारत को बिना किसी मुश्किल के जीत तक पहुंचना था।

धोनी पर भी ये दबाव दिख रहा था लेकिन आखिरी ओवर की पहली गेंद पर अपने चिर-परिचित अंदाज में लॉन्ग ऑन पर छक्का लगाते हुए सभी आशंकाओं को खत्म कर दिया।

इस छक्के से न केवल भारत स्कोर को बराबरी पर लाने में कामयाब हुआ बल्कि धोनी ने भी 69वीं फिफ्टी पूरी की। इसमें सबसे दिलचस्प बात ये है धोनी को इस छक्के के बाद शायद अहसास ही नहीं रहा कि उनकी फिफ्टी पूरी हो गई है। इसके बाद दिनेश कार्तिक ने उन्हें उनकी इस उपलब्धि की याद दिलाई। देखिये, जब कार्तिक ने धोनी को उनके अर्धशतक के बारे में याद दिलाई....

धोनी की इस पारी की खूब तारीफ हो रही है। विराट कोहली से लेकर सुनील गावस्कर तक ने ये कहा मौजूदा टीम को धोनी की बहुत जरूरत है। बता दें कि धोनी के लिए पिछला साल बल्लेबाजी के लिहाज से काफी खराब गुजरा था।

धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी वनडे में जब 50 के आंकड़े को पार किया ये 22 मैचों के बाद उनकी पहला अर्धशतक था। धोनी ने सिडनी वनडे से पहले श्रीलंका के खिलाफ दिसंबर-2017 में धर्मशाला में श्रीलंका के खिलाफ 65 रनों की पारी खेली थी। भारत को इस मैच में हालांकि तब 7 विकेट से हार मिली थी।

वैसे धोनी के आखिरी शतक की बात करें तो ये उनके बल्ले से 2017 की जनवरी में कटक में इंग्लैंड के खिलाफ निकला था। धोनी के नाम वनडे में 10 शतक हैं।

टॅग्स :भारत Vs ऑस्ट्रेलियाएमएस धोनीदिनेश कार्तिकविराट कोहली

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या