ऐडिलेड वनडे: देखिये, धोनी ने कैसे हैंड्सकॉम्ब को स्टंप कर फिर किया कमाल, रिकॉर्ड-बुक में जुड़ी ये उपलब्धियां भी

तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे चल रही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दूसरे वनडे में भारत के सामने 299 रनों का लक्ष्य रखा है।

By विनीत कुमार | Published: January 15, 2019 3:04 PM

Open in App
ठळक मुद्देभारत को सिडनी वनडे में ऑस्ट्रेलिया से मिली थी 34 रनों से हारधोनी ने ऐडिलेड में रवींद्र जडेजा की गेंद पर पीटर हैंड्सकॉम्ब को किया स्टंप

महेंद्र सिंह धोनी भले ही क्रिकेट के मैदान पर बल्ले से संघर्ष करते नजर आ रहे हैं पर विकेटकीपिंग में अब भी उनका जलवा बरकरार है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐडिलेड वनडे में 28वें ओवर में रवींद्र जडेजा की गेंद पर धोनी ने कुछ ऐसा ही कमाल किया जिसके लिए वे जाने जाते हैं। साथ ही धोनी ने आंकड़ों के लिहाज से भी दो दिलचस्प उपलब्धियां धोनी के नाम जुड़ गईं।

धोनी ने पीटर हैंड्सकॉम्ब (20) को स्टंप आउट किया जिसकी बदौलत ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका लगा। इसके साथ ही हैंड्सकॉम्ब और शॉन मार्श (131) के बीच 52 रनों की साझेदारी भी खत्म हुई। हैंड्सकॉम्ब ने 22 गेंदों की पारी में 2 चौके लगाये। 

धोनी का टीमों के खिलाफ स्टंप का रिकॉर्ड

धोनी ने पीटर हैंड्सकॉम्ब को स्टंप किया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये उनका बतौर स्टंपिंग 16वां शिकार है। धोनी के सबसे ज्यादा 24 बार स्टंप आउट श्रीलंका के खिलाफ हैं। जबकि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ उन्हें नाम 16 स्टंप हैं। इसके बाद चौथे नंबर पर वेस्टइंडीज है जिसके नाम उन्होंने 14 स्ंटप किये हैं।

धोनी का जडेजा की गेंदों पर दिखता है जलवा

दिलचस्प बात ये भी है कि हरभजन सिंह के बाद रवींद्र जडेजा दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जिसकी गेंदों पर धोनी ने सबसे ज्यादा स्टंप आउट किये हैं। हरभजन की गेंदों पर धोनी ने सबसे अधिक 19 बार विपक्षी खिलाड़ी को स्ंटप किया है। वहीं, हैंड्सकॉम्ब के विकेट के साथ जडेजा की गेंद पर धोनी 18 खिलाड़ियों को स्टंप कर चुके हैं।

इसके अलावा रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर 15 बार और कुलदीप यादव की गेंद पर 10 बार धोनी ने किसी बल्लेबाज को स्टंप आउट किया है। युवराज की गेंदों पर 9 बार धोनी ने स्टंपिंग की है।

बता दें कि तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे चल रही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दूसरे वनडे में भारत के सामने 299 रनों का लक्ष्य रखा है। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही और उसके 2 विकेट 26 रनों पर गिर गये। हालांकि, इसके बाद शॉन मार्श (131) के शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलियाई टीम 9 विकेट पर 298 रन बनाने में कामयाब रही। ग्लेन मैक्सवेल ने भी 48 रन बनाये।

टॅग्स :भारत Vs ऑस्ट्रेलियाएमएस धोनीहरभजन सिंहरवींंद्र जडेजा

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या