IND vs AUS, 4th ODI: धोनी को पछाड़ रोहित शर्मा बने सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय

India vs Australia, 4th ODI: ये रिकॉर्ड दूसरे वनडे तक रोहित के ही नाम था, लेकिन तीसरे मुकाबले में धोनी, रोहित से एक कदम आगे निकल चुके थे। हालांकि एक मैच बाद ही रोहित ने फिर से ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: March 10, 2019 03:06 PM2019-03-10T15:06:04+5:302019-03-10T15:10:07+5:30

India vs Australia, 4th ODI: Rohit Sharma Most sixes for India in ODIs record | IND vs AUS, 4th ODI: धोनी को पछाड़ रोहित शर्मा बने सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय

IND vs AUS, 4th ODI: धोनी को पछाड़ रोहित शर्मा बने सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय

googleNewsNext

India vs Australia, 4th ODI: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में 10 मार्च को चौथे वनडे मैच में रोहित शर्मा ने धोनी को पछाड़ वनडे में सर्वाधिक छक्कों का भारतीय रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। ये रिकॉर्ड दूसरे वनडे तक रोहित के ही नाम था, लेकिन तीसरे मुकाबले में धोनी, रोहित से एक कदम आगे निकल चुके थे। हालांकि एक मैच बाद ही रोहित ने फिर से ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। ये वही मैदान है, जिस पर रोहित शर्मा ने 2017 में अपनी आखिरी वनडे डबल सेंचुरी जड़ी थी।

भारत के लिए वनडे में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज:

218 रोहित शर्मा (63*)
217 महेंद्र सिंह धोनी
195 सचिन तेंदुलकर
189 सौरव गांगुली
153 युवराज सिंह
131 वीरेंद्र सहवाग

रांची में खेले गए तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली 32 रन से करारी शिकस्त से उबरते हुए टीम इंडिया की नजरें मोहाली में जोरदार जीत के साथ सीरीज पर कब्जा जमाने पर होगी। भारतीय टीम इस हार के बावजूद पांच वनडे मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है। तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया से जीत के लिए मिले 314 रन के लक्ष्य के जवाब में भारतीय टीम विराट कोहली की 95 गेंदों में 123 रन की शतकीय पारी के बावजूद 48.2 ओवर में 281 रन पर ऑल आउट हो गई थी।

Open in app