IND vs AUS, 3rd ODI: धोनी ने रचा इतिहास, बने सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

India vs Australia, 3rd ODI: कप्तान आरोन फिंच और उस्मान ख्वाजा के बीच पहले विकेट के लिए 193 रन की साझेदारी के दम ऑस्ट्रेलिया ने रांची में 8 मार्च को 313/5 का स्कोर खड़ा किया।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: March 8, 2019 07:30 PM2019-03-08T19:30:33+5:302019-03-08T19:30:33+5:30

India vs Australia, 3rd ODI: Most sixes for India in ODIs: MS Dhoni | IND vs AUS, 3rd ODI: धोनी ने रचा इतिहास, बने सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

IND vs AUS, 3rd ODI: धोनी ने रचा इतिहास, बने सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

googleNewsNext

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 मार्च को रांची वनडे मैच के दौरान धोनी ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। धोनी ने 42 गेंदों में 2 चौकों और 1 छक्के की मदद से 26 रन की पारी खेली। इसी के साथ माही अब इस फॉर्मेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बन गए हैं। उनसे पहले ये रिकॉर्ड रोहित शर्मा (216) के नाम दर्ज था।

भारत के लिए वनडे में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज:

217 महेंद्र सिंह धोनी
216 रोहित शर्मा
195 सचिन तेंदुलकर
189 सौरव गांगुली
153 युवराज सिंह
131 वीरेंद्र सहवाग

कप्तान आरोन फिंच और उस्मान ख्वाजा के बीच पहले विकेट के लिए 193 रन की साझेदारी के दम ऑस्ट्रेलिया ने रांची में 8 मार्च को 313/5 का स्कोर खड़ा किया। उस्मान ख्वाजा (113 गेंदों पर 104 रन) ने वनडे में अपना पहला शतक जमाया जबकि फिंच ने 99 गेंदों पर 93 रन बनाकर फॉर्म में वापसी की। ग्लेन मैक्सवेल ने भी 31 गेंदों पर 47 रन बनाकर उपयोगी योगदान दिया। मार्कस स्टोइनिस (नाबाद 31) और अलेक्स कैरी (नाबाद 21) ने छठे विकेट के लिये 50 रन की अटूट साझेदारी की। यह ऐसा दिन था जिसमें भारतीय स्पिनर नहीं चल पाये। रविंद्र जडेजा (64/0) और केदार जाधव (32/0) ने खूब रन लुटाए। कुलदीप यादव ने 63 रन देकर 3 विकेट झटके।

Open in app