बेंगलुरु, 15 जून: भारत ने अफगानिस्तान को उसके डेब्यू टेस्ट में महज दो ही दिनों में उसे एक पारी और 262 रन से हरा दिया है। ये भारत की टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत है। भारत ने पहली पारी में 474 रन बनाने के बाद अफगानिस्तान को 109 रन और 103 रन पर समेटते हुए पारी के अंतर से अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। भारत ने पहली पारी में 474 रन बनाए और इसके जवाब में अफगानिस्तान को पहली पारी में 109 रन पर समेटते हुए 365 रन की बढ़त हासिल की। इसके बाद दूसरी में भी भारत ने अफगानिस्तान को 103 रन पर समेटते हुए मैच दो ही दिनों में एक पारी और 262 रन से अपने नाम कर लिया।
भारत vs अफगानिस्तान टेस्ट मैच, दूसरे दिन का अपडेट
38.4 ओवर: अफगानिस्तान की टीम 103 रन पर ऑल आउट, अश्विन ने किया वफादार (0) को बोल्ड, भारत ने एक पारी और 262 रन से हासिल की टेस्ट क्रिकेट के अपनी सबसे बड़ी जीत।
36 ओवर: रवींद्र जडेजा ने किया मुजीब (3) को आउट, झटका अपना चौथा विकेट, अफगानिस्तान की टीम को 98 रन पर लगा नौवां झटका, भारत पारी से बड़ी जीत की ओर, अभी 267 रन आगे।
32.5 ओवर: इशांत शर्मा ने किया अहमदजई (1) को बोल्ड, अफगानिस्तान को 85 रन पर लगा आठवां झटका। भारत से अभी भी 280 रन पीछे।
29.2 ओवर: अफगानिस्तान को 82 रन पर लगा सातवां झटका, रवींद्र जडेजा ने राशिद खान (12) रन पर बोल्ड करते हुए लिया अपना तीसरा विकेट, अफगानिस्तान अभी भी भारत से 283 रन पीछे।
25.3 ओवर: अफगानिस्तान ने 62 पर गंवाया छठा विकेट, रवींद्र जडेजा ने लिया दूसरा विकेट, अफसर जजाई (1) हुए आउट। अफगानिस्तान अभी भारत से 303 रन पीछे।
23.4 ओवर: भारत को काफी देर मिला विकेट, रवींद्र जडेजा ने कप्तान असगर स्टैनिकजई (25) को पविलियन लौटाया, अफगानिस्तान को 61 रन पर लगा पांचवां झटका, अभी भारत से 304 रन पीछे।
18.5 ओवर: असगर स्टैनिकजई ने उमेश की गेंद पर जड़ा चौका, अफगानिस्तान का स्कोर 52/4, अफगानिस्तान अभी भारत से 313 रन पीछे हैं।
13 ओवर: अफगानिस्तान ने दूसरी पारी में बनाए 4 विकेट पर 39 रन, भारत से अभी 326 रन पीछे। असगर स्टैनिकजई 12 और हशमतुल्लाह शहीदी 3 रन बनकार क्रीज पर।
6.3 ओवर: अफगानिस्तान को 24 पर चौथा झटका, इशांत शर्मा ने किया रहमत शाह (4) को आउट। अभी भारत से 341 रन पीछे है अफगान टीम, पारी की हार तय?
5.5 ओवर: उमेश यादव ने लिया अपना तीसरा विकेट, मोहम्मद नबी को डक पर लौटाया, अफगानिस्तान को लगा 22 रन पर तीसरा झटका। अफगानिस्तान अभी भी 343 रन पीछे हैं, क्या ये मैच दो दिन में खत्म हो जाएगा?
3.6 ओवर: फॉलोऑन खेलते हुए अफगानिस्तान को दूसरी पारी में 19 रन पर लगा पहला झटका। मोहम्मद शहजाद 13 रन बनाकर उमेश यादव की गेंद पर आउट।
1.0 ओवर: फॉलोऑन खेलते हुए अफगानिस्तान की दूसरी पारी शुरू, इशांत शर्मा ने फेंका मेडन ओवर।
भारत ने 365 रन की बढ़त लेने के बाद अफगानिस्तान को फॉलोऑन दिया है, यानी एक बार फिर से अफगानी टीम बैटिंग के लिए उतरेगी।
अफगानिस्तान की टीम महज 27.5 ओवर में ही सिमट गई, ये किसी भी टीम का उसके डेब्यू टेस्ट में सबसे कम ओवर खेलने का रिकॉर्ड है।
27.5 ओवर: 109 रन पर सिमटी अफगानिस्तान की पहली पारी, रवींद्र जडेजा ने मुजीब उर रहमान (15) को आउट करके खत्म की अफगानी पारी। भारत को मिली 365 रन की बढ़त। अश्विन ने झटके 4 विकेट, रवींद्र जडेजा-इशांत शर्मा को मिले 2-2 विकेट।
24.5 ओवर: अश्वि को मिली तीसरी सफलता, यामिन अहदमजई (0) को किया आउट, अफगानिस्तान का आठवां विकेट 87 रन पर गिरा। अभी वह भारत से 387 रन पीछे है।
21.3 ओवर: रवींद्र जडेजा को मिली पहली सफलता, राशि खान (7) को उमेश यादव के हाथो कराया कैच: अफगानिस्तान को 78 पर लगा सातवां झटका।
19 ओवर: अफगानिस्तान का स्कोर 69/6, भारत से अभी 405 रन पीछे, राशिद खान 6 और मोहम्मद नबी 6 रन पर नाबाद।
16.4 ओवर: अश्विन ने लिया अपना दूसरा विकेट, हसमतुल्लाह (11) को किया LBW आउट, अफगानिस्तान को 59 रन पर लगा छठा झटका। बहुत-बहुत मुश्किल में अफगानिस्तान।
9.1 ओवर: इशांत शर्मा ने किया अफसर जजाई (6) को बोल्ड, लिया अपना दूसरा विकेट, अफगानिस्ता को लगा 35 रन पर चौथा झटका। अफगानिस्तान की टीम गंभीर संकट में फंस गई है।
8.2 ओवर: उमेश यादव ने झटका अपना 100वां टेस्ट विकेट, रहमत शाह (14) को किया आउट, अफगानिस्तान को 35 पर लगा तीसरा झटका।
5.2 ओवर: अफगानिस्तान को 21 रन पर लगा दूसरा झटका, जावेद अहमदी को इशांत शर्मा ने किया बोल्ड। अहमदी 1 रन ही बना सके।
4.0 ओवर: अफगानिस्तान को 15 रन पर लगा पहला झटका, मोहम्मद शहजाद 18 गेंदों में 14 रन बनाकर पंड्या के थ्रो पर हुए रन आउट।
-1.0 ओवर: लंच के बाद अफगानिस्तान की पारी हुई शुरू, पहले ही ओवर में मोहम्मद शहजाद ने उमेश की गेंद पर दो चौके जड़े। अफगानिस्तान ने टेस्ट क्रिकेट में खोला अपना खाता, स्कोर 8/0
-भारतीय पारी के सिमटने के साथ ही लंच ब्रेक ले लिया गया है। पहली पारी में भारत 474 पर ऑल आउट।
104.5 ओवर: 474 पर सिमटी भारतीय पारी, राशिद खान ने किया इशांत शर्मा को एलबीडब्यू और लिया अपना दूसरा विकेट, इशांत ने बनाए 8 रन। उमेश यादव 26 रन बनाकर रहे नाबाद। अफगानिस्तान के लिए अहदमजई ने झटके 3 विकेट, राशिद और वफादार को मिले 2-2 विकेट।
99.2 ओवर: टीम इंडिया को बड़ा झटका, हार्दिक पंड्या 71 रन बनाकर वफादार की गेंद पर आउट, भारत को 440 पर लगा नौवां झटका।
98.5 ओवर: भारत को 436 पर आठवां झटका, रवींद्र जडेजा 18 रन बनाकर बने नबी का पहला टेस्ट शिकार।
97.0 ओवर: भारत का स्कोर 418/7, पंड्या 52 और जडेजा 18 रन पर नाबाद।
96.4 ओवर: हार्दिक पंड्या ने चौका जड़कर पूरा किया 83 गेंदों में अपना तीसरा अर्धशतक, भारत का स्कोर 413/7, रवींद्र जडेजा 18 पर नाबाद।
94.5 ओवर: मोहम्मद नबी की गेंद पक रवींद्र जडेजा का शानदार छक्का, भारत का स्कोर 406/7, पंड्या 45 और जडेजा 13 पर नाबाद।
94.1 ओवर: हार्दिक पंड्या का सिंगल और भारत के 7 विकेट पर 400 रन पूरे, दूसरे छोर पर जडेजा नाबाद हैं।
-89 ओवर: हार्दिक पंड्या ने राशिद खान के इस ओवर में तीन चौके जड़ते हुए बटोरे 12 रन, भारत का स्कोर 389/7, पंड्या 37 और रवींद्र जडेजा 4 पर नाबाद।
85.5 ओवर: भारत को दूसरे दिन लगा पहला झटका, अश्विन 18 रन बनाकर अहमदजई का तीसरा शिकार बने। भारत को लगा 369 पर सातवां झटका।
79.3: हार्दिक पंड्या ने लगाया दिन का पहला चौका, भारत का स्कोर 354/6, पंड्या 15 और अश्विन 9 रन बनाकर क्रीज पर।
79.1: अश्विन के एक रन के साथ ही भारत ने पूरे किए अपने 350 रन।
-79.0 ओवर: भारत ने दूसरे दिन के पहले ओवर में बनाए 2 रन, स्कोर 349/6
-दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है, भारत का स्कोर 347/6, पंड्या-अश्विन क्रीज पर, राशिद खान फेंक रहे हैं पहला ओवर।
-दूसरे दिन भारत की नजरें एक बड़ा स्कोर खड़ा करने पर होंगी। हार्दिक पंड्या 10 और अश्विन 7 रन बनाकर क्रीज पर हैं। अफगानिस्तान की टीम भारत को जल्द से जल्द समेटने की कोशिश करेगी।
-भारत ने पहले दिन टॉस जीतकर पहले खेलते हुए बनाए 347/6, धवन (105), मुरली विजय (107) ने शतक जड़े।