Video: ऑस्ट्रेलिया फतह के बाद न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया, पत्नी अनुष्का संग नजर आए विराट कोहली

23 जनवरी-10 फरवरी के बीच न्यूजीलैंड दौरे पर भारत 5 वनडे और 3 टी20 मैच खेलेगा। टीम इंडिया के पास बैकअप ओपनर के तौर पर शुभमन गिल मौजूद हैं। इसके अलावा स्क्वायड में कोई फेरबदल नहीं किया गया है।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: January 20, 2019 5:48 PM

Open in App

India tour of New Zealand, 2019: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया न्यूजीलैंड पहुंच चुकी है। भारतीय खिलाड़ी रविवार (20 जनवरी) को ऑकलैंड एयरपोर्ट पर नजर आए। खिलाड़ियों के साथ उनकी पत्नियां भी थीं। इस दौरान विराट कोहली भी वाइफ अनुष्का संग स्पॉट किए गए।

विराट को फैंस ने देखा, तो ऑटोग्राफ और सेल्फी के लिए दौड़ पड़े। वहां मौजूद बच्चों ने युजवेंद्र चहल, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा के साथ फोटो भी खिंचवाई। 

बता दें कि 23 जनवरी-10 फरवरी के बीच न्यूजीलैंड दौरे पर भारत 5 वनडे और 3 टी20 मैच खेलेगा। टीम इंडिया के पास बैकअप ओपनर के तौर पर शुभमन गिल मौजूद हैं। इसके अलावा स्क्वायड में कोई फेरबदल नहीं किया गया है। वहीं न्यूजीलैंड ने लाथम और ग्रैंडहोम को वनडे टीम में वापस लिया है। दोनों को श्रीलंका के खिलाफ आराम दिया गया था। इनके अलावा मिशेल सेंटनर भी टीम में लौटे हैं।

भारत-न्यूजीलैंड शेड्यूल:

23 जनवरी- पहला वनडे, नेपियर (7:30 सुबह)

26 जनवरी- दूसरा वनडे, माउंट मांग नुई (7:30 सुबह)

28 जनवरी- तीसरा वनडे, माउंट मांग नुई (7:30 सुबह)

31 जनवरी- चौथा वनडे, हेमिल्टन (7:30 सुबह)

3 फरवरी- पांचवें वनडे, वेल्गिंटन (7:30 सुबह)

6 फरवरी- पहला टी20, वेल्गिंटन (12:30 दोपहर)

8 फरवरी- दूसरा टी20, ऑकलैंड (11:30 सुबह)

10 फरवरी- तीसरा टी20, हेमिल्टन (12:30 दोपहर)

भारतीय वनडे टीम:विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंबाती रायुडू, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, एमएस धोनी, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, के खलील अहमद, मोहम्मद शमी, विजय शमी, विजय शंकर, शुभमन गिल।

भारतीय टी20 टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, एमएस धोनी, क्रुणाल पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, सिद्दार्थ कौल, खलील अहमद, शुभमन गिल, विजय शंकर।

न्यूजीलैंड टीम (पहले तीन वनडे) : केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, डग ब्रासवेल, कोलिन डि ग्रांडहोमे, लोकी फग्युर्सन, मार्टिन गुप्टिल, मैट हेनरी, टाम लाथम, कोलिन मुनरो, हेनरी निकोल्स, मिशेल सेंटनेर, ईश सोढी, टिम साउदी, रोस टेलर।

टॅग्स :भारत vs न्यूजीलैंडविराट कोहलीअनुष्का शर्माटीम इंडियाक्रिकेट रिकॉर्ड

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या