Video: धोनी ने 0.08 सेकेंड में किया स्टंप, सोशल मीडिया पर लोग जमकर कर रहे हैं तारीफ

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी की बल्लेबाजी की भले ही आलोचना हो रही है, लेकिन वो विकेट के पीछे अपना जलवा बिखेर रहे हैं।

By सुमित राय | Published: October 30, 2018 11:13 AM

Open in App

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी की बल्लेबाजी की भले ही आलोचना हो रही है, लेकिन वो विकेट के पीछे अपना जलवा बिखेर रहे हैं। विंडीज के खिलाफ चौथे वनडे में धोनी तेजी दिखाते हुए 0.08 सेकेंड में स्टंप कर तारीफ बटोर रहे हैं। धोनी की स्टंपिंग का यह वीडियो सोशल वीडियो पर खूब वायरल हो रहा है और जमकर धोनी की तारीफ कर रहे हैं।

चौथे वनडे में विंडीज की पारी के दौरान 28वें ओवर में रवींद्र जडेजा की गेंद पर धोनी ने तेजी दिखाते हुए कीमो पॉल को स्टंप कर दिया। इसी के साथ धोनी विकेट के पीछे सर्वाधिक शिकार के मामले में दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर पहुंच गए।

धोनी का यह वनडे करियर में यह 424वां शिकार है। उन्होंने अपने वनडे करियर में खेले 331 मैचों में 309 कैच कैच लिए हैं, जबकि 115 स्टंपिंग की है। धोनी से अधिक शिकार ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट (472) और श्रीलंका के कुमार संगकारा (482) के नाम दर्ज हैं।

इससे पहले मैच में भी धोनी ने विकेट के पीछे शानदार कैच लेकर लोगों को हैरान कर दिया था। तीसरे वनडे में बुमराह की शॉर्ट गेंद पर हेमराज ने बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन वो शॉट ठीक से बल्ले पर नहीं आई और गेंद हवा में उछली, कोई भी फील्डर गेंद के आसपास नहीं था। इसके बाद 37 साल के धोनी तेजी से दौड़कर गए और हवा में फुल लेंथ डाइव मारकर एक बेहतरीन कैच पकड़कर भारत को पहली सफलता दिला दी थी।

धोनी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और हाल के समय में उनकी काफी आलोचना हो रही है। धोनी ने इस साल वनडे मैचों की 12 पारियों में 68.10 स्ट्राइकर रेट से 252 रन बनाए हैं। विंडीज के खिलाफ इस सीरीज में धोनी के बल्ले से 23, 7 और 20 रन निकले हैं। उन्होंने अपने वनडे करियर में खेले 331 मैचों की 281 पारियों में 50.11 की औसत 87.89 की स्ट्राइक रेट से 10173 रन बनाए हैं।

टॅग्स :एमएस धोनीभारत Vs वेस्टइंडीजक्रिकेट रिकॉर्डबीसीसीआई

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या