Highlightsभारतीय टीम के रिकॉर्ड को देखें को श्रीलंका के खिलाफ उसका रिकॉर्ड काफी अच्छा है।भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 16 मैचों खेले हैं, जिसमें से 11 में जीत हासिल की है।
भारतीय क्रिकेट टीम छोटे से ब्रेक के बाद एक बार फिर मैदान पर वापसी के लिए तैयार है। भारत का सामना श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में होगा, जिसका पहला मैच 5 जनवरी को गुवाहाटी में खेला जाएगा। सीरीज का दूसरा मैच इंदौर और तीसरा मैच पुणे में खेला जाएगा।
भारतीय टीम के रिकॉर्ड को देखें को श्रीलंका के खिलाफ उसका रिकॉर्ड काफी अच्छा है। भारत और श्रीलंका के बीच 6 द्विपक्षीय टी20 श्रृंखला हो चुकी है और भारतीय टीम कभी भी सीरीज नहीं हारी है। श्रीलंका के खिलाफ भारत ने 5 सीरीज में जीत दर्ज की है, जबकि एक सीरीज ड्रॉ हुई थी।
श्रीलंका ने 2016 में आखिरी बार भारत को दी थी मात
भारतीय टीम ने द्विपक्षीय सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ लगातार 6 मैच जीत चुकी है। श्रीलंका ने आखिरी बार टीम इंडिया को टी20 द्विपक्षीय सीरीज में साल 2016 में पुणे में खेले गए मैच में हराया था, जब टीम तीन मैचों की सीरीज के लिए भारत दौरे पर आई थी।
श्रीलंका के खिलाफ भारत का द्विपक्षीय सीरीज
सीरीज | मैच | जीत | हार | विजेता |
---|
श्रीलंका दौरे पर भारत (2008-09) | 1 | 1 | 0 | भारत |
भारत दौरे पर श्रीलंका (2009-10) | 2 | 1 | 1 | ड्रॉ |
श्रीलंका दौरे पर भारत (2012) | 1 | 1 | 0 | भारत |
भारत दौरे पर श्रीलंका (2015-16) | 3 | 2 | 1 | भारत |
भारतीय टीम का टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा जीत का प्रतिशत श्रीलंका के खिलाफ ही है। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 16 मैचों खेले हैं, जिसमें से 11 में जीत हासिल की है, जबकि 5 मैच उसके गंवाए हैं। इसके बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 में से 11 मैच जीत पाई है।
अलग-अलग टीमों के खिलाफ टी20 में भारत का प्रदर्शन
विरोधी टीम | मैच | जीत | हार | नॉट रिजल्ट |
---|
श्रीलंका | 16 | 11 | 5 | 0 |
ऑस्ट्रेलिया | 20 | 11 | 8 | 1 |
बांग्लादेश | 11 | 10 | 1 | 0 |
वेस्टइंडीज | 17 | 10 | 6 | 1 |
साउथ अफ्रीका | 15 | 9 | 6 | 0 |
टी20 में जीत के मामले में तीसरे नंबर पर है भारत
भारतीय टीम का श्रीलंका के खिलाफ टी20 क्रिकेट में जीत का प्रतिशत 68.75 है, जो सबसे ज्यादा जीत के मामले में तीसरे नंबर पर है। टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा जीत का प्रतिशत अफगानिस्तान का आयरलैंड के खिलाफ है, जिसने 80 प्रतिशम मैचों में जीत हासिल की है। इन आंकड़ों में कम से कम 15 खेलने वाली टीमों को शामिल किया गया है।
टी20 में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाली टीमें
टीम (कम से कम 15 मैच खेलने वाली टीमें) | मैच | जीत | हार | जीत का प्रतिशत |
---|
अफगानिस्तान Vs आयरलैंड | 15 | 12 | 3 | 80.00 |
साउथ अफ्रीका Vs न्यूजीलैंड | 15 | 11 | 4 | 73.33 |
भारत Vs श्रीलंका | 16 | 11 | 5 | 68.75 |
इंग्लैंड Vs पाकिस्तान | 15 | 10 | 4 | 66.67 |
पाकिस्तान Vs न्यूजीलैंड | 21 | 13 | 8 | 61.90 |
पाकिस्तान Vs श्रीलंका | 21 | 13 | 8 | 61.90 |
दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
भारत :विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शिवम दूबे, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर, मनीष पाण्डेय, वाशिंगटन सुंदर और संजू सैमसन।
श्रीलंका : लसिथ मलिंगा (कप्तान), दनुष्का गुणाथिलाका, अविष्का फर्नांडो, एंजलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, कुसल परेरा, निरोशन डिकवेला, धनंजय डिसिल्वा, इसुरु उडाना, भानुका राजपक्षे, ओशदा फर्नांडो, वानिंदु हसरंगा, लहिरु कुमारा, कुसल मेंडिस, लक्षण संदाकन और कासुन राजिथा।