IND vs SL, 3rd ODI: तेंदुलकर से तीन शतक दूर, कोहली ने नाम पर अब 74 अंतरराष्ट्रीय शतक, तीसरे वनडे में धमाका, 85 गेंद में शतक

IND vs SL, 3rd ODI: पहले वनडे में विराट कोहली ने 87 गेंद में 113 रन की पारी खेली थी। तीसरे मैच में 85 गेंद में शतक पूरा किया। 10 चौके और एक छक्का शामिल है।

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 15, 2023 4:46 PM

Open in App
ठळक मुद्दे46वां एकदिवसीय शतक पूरा किया। सचिन तेंदुलकर के विश्व रिकॉर्ड 49 शतक से सिर्फ 3 शतक दूर हैं। विराट कोहली के नाम पर अब 74 अंतरराष्ट्रीय शतक हो गए हैं।

IND vs SL, 3rd ODI: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ रविवार को एक और धमाका कर दिया। सीरीज के तीसरे मैच में भी शतक पूरा किया। पहले वनडे में भी 87 गेंद में 113 रन की पारी खेली थी। कोहली ने 85 गेंद में शतक पूरा किया। 10 चौके और एक छक्का शामिल है।

पिछले चार मैच में तीन शतक लगा चुके हैं। कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ अंतिम वनडे में 113 रन बनाने के बाद श्रीलंका के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच में 113 रन की पारी खेली थी। दूसरे वनडे में खास प्रदर्शन नहीं कर सके और तीसरे वनडे में एक और शतक लगा धमाका कर दिया। 

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में रविवार को यहां पांच विकेट पर 390 रन बनाए। भारत की तरफ से विराट कोहली ने नाबाद 166 जबकि शुभमन गिल ने 116 रन की पारी खेली। श्रीलंका की ओर से लाहिरू कुमारा और कासुन रजिता ने दो-दो विकेट चटकाए।

46वां एकदिवसीय शतक पूरा किया। वह अब महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के विश्व रिकॉर्ड 49 शतक से सिर्फ 3 शतक दूर हैं। कोहली के नाम पर अब 74 अंतरराष्ट्रीय शतक हो गए हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 27 जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक शतक जड़ा है।

श्रीलंका के खिलाफ वनडे में शतक जमाने के बाद आहलादित विराट कोहली ने स्वीकार किया कि वह खराब फॉर्म के दौरान अपनी कमजोरियों और कुंठा को स्वीकार नहीं कर पा रहे थे जिससे अपने परिवार और दोस्तों के प्रति उनका रवैया चिड़चिड़ा हो गया था। इस साल विश्व कप और आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला भी है।

टॅग्स :विराट कोहलीटीम इंडियाश्रीलंका क्रिकेट टीम
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या