IND vs SA Test 2 Day 5: न्यूजीलैंड के बाद दक्षिण अफ्रीका, 408 रन से हार, सीरीज में 2-0 से सूपड़ा साफ

IND vs SA Test 2 Day 5 LIVE: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच में 408 रन से हरा कर दो मैच की सीरीज में क्लीन स्वीप किया।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 26, 2025 12:50 IST2025-11-26T12:38:29+5:302025-11-26T12:50:54+5:30

IND vs SA Test 2 Day 5 LIVE South Africa won 408 runs RSA 489-260 IND 201-140 South Africa to New Zealand sweeping series 2-0 | IND vs SA Test 2 Day 5: न्यूजीलैंड के बाद दक्षिण अफ्रीका, 408 रन से हार, सीरीज में 2-0 से सूपड़ा साफ

IND vs SA Test 2 Day 5 LIVE

HighlightsIND vs SA Test 2 Day 5 LIVE: पिछली तीन सीरीज़ में से दो में हम अपने ही घर में सफाया हो चुके हैं।IND vs SA Test 2 Day 5 LIVE: दक्षिण अफ्रीका को भारत में जीत हासिल किए 25 साल हो गए थे।IND vs SA Test 2 Day 5 LIVE:2000 में हैंसी क्रोन्ये की कप्तानी वाली टीम ने यह कारनामा किया था।

गुवाहाटीः कोलकाता के बाद गुवाहाटी में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज पर 2-0 से कब्जा किया। दक्षिण अफ्रीका को भारत में जीत हासिल किए 25 साल हो गए थे। 2000 में हैंसी क्रोन्ये की कप्तानी वाली टीम ने यह कारनामा किया था। अब टेम्बा बावुमा इस लिस्ट में शामिल हो गए। कप्तान के तौर पर उन्होंने अपना अजेय टेस्ट रिकॉर्ड बरकरार रखा है। दक्षिण अफ्रीका भारतीय टीम को अपनी परिस्थितियों में खेलने का एक सच्चा सबक दे रहा है। पिछली तीन सीरीज़ में से दो में हम अपने ही घर में सफाया हो चुके हैं।

दक्षिण अफ्रीका ने मंगलवार को अपनी दूसरी पारी पांच विकेट पर 260 रन पर समाप्त घोषित करके भारत के सामने दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच में जीत के लिए 549 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा था। दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 489 रन बनाए थे जिसके जवाब में भारत 201 रन ही बना पाया था।

इस तरह से दक्षिण अफ्रीका ने कुल 548 रन की बढ़त हासिल की थी। स्टब्स ने 180 गेंद का सामना करके 94 रन बनाए जिसमें नाै चौके और एक छक्का शामिल है। उन्होंने टोनी डि जॉर्जी (49) के साथ चौथे विकेट के लिए 101 रन और वियान मुल्डर (नाबाद 35) के साथ पांचवें विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी की। 

Open in app