IND vs SA, 1st ODI: विराट कोहली का रांची में बोला बल्ला, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जड़ा अपना 52वां वनडे शतक

कोहली ने अपना यह शतक 102 गेंदों में पूरा किया, जिसमें 7 चौके और 5 छक्के शामिल थे।

By रुस्तम राणा | Updated: November 30, 2025 16:32 IST2025-11-30T16:19:40+5:302025-11-30T16:32:23+5:30

IND vs SA, 1st ODI Most Sixes In ODIs: Rohit Sharma Breaks Shahid Afridi Record With Ranchi Show | IND vs SA, 1st ODI: विराट कोहली का रांची में बोला बल्ला, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जड़ा अपना 52वां वनडे शतक

IND vs SA, 1st ODI: विराट कोहली का रांची में बोला बल्ला, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जड़ा अपना 52वां वनडे शतक

IND vs SA, 1st ODI: रन मशीन विराट कोहली ने रांची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में अपने वनडे करियर का 52वाँ शतक जड़ा। कोहली ने अपना यह शतक 102 गेंदों में पूरा किया, जिसमें 7 चौके और 5 छक्के शामिल थे। भारत ने अपना पहला विकेट 25 रनों पर यशस्वी जायसवाल के रूप में खो दिया था। जायसवाल ने सिर्फ 18 रनों का योगदान दिया। इसके बाद मैदान पर कोहली आए और रोहित शर्मा के साथ भारतीय पारी को आगे बढ़ाया। कोहली ने रोहित शर्मा के साथ 136 रनों की साझेदारी की, जिसके लिए दोनों ने 109 गेंदें खेलीं। रोहित शर्मा ने 57 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। 

वहीं रांची में कोहली का 5 पारी में यह तीसरा वनडे शतक है। जो कि किसी भी भारतीय जगह पर सबसे ज़्यादा ODI शतक है। उनके बाद इस लिस्ट में भारत के महान बल्लेबाज रहे सचिन तेंदुलकर का नाम है, जिन्होंने वडोदरा में 3 शतक लगाएं हैं। इसके लिए उन्होंने 7 पारियां ली थीं। कोहली ने विशापत्तनम और पुणे में भी 3-3 शतक लगाए हैं। जिनके लिए उन्होंने क्रमश: 7 और 8 पारियां ली हैं। 

किसी भारतीय जगह पर सबसे ज़्यादा ODI शतक

5 इनिंग में 3 शतक - विराट कोहली, रांची
7 इनिंग में 3 शतक - सचिन तेंदुलकर, वडोदरा
7 इनिंग में 3 शतक - विराट कोहली, विशाखापत्तनम
8 इनिंग में 3 शतक - विराट कोहली, पुणे

Open in app