IND vs PAK Asia Cup 2022: टीम इंडिया के कप्तान से आगे निकले विराट, हांगकांग के बाद पाकिस्तान के खिलाफ धमाका, 40 गेंद और 60 रन, 32वां अर्धशतकीय पारी

IND vs PAK Asia Cup 2022: भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में सुपर चार चरण के मुकाबले में सात विकेट पर 181 रन बनाए।

By सतीश कुमार सिंह | Published: September 04, 2022 9:22 PM

Open in App
ठळक मुद्देभारत की ओर से विराट कोहली ने सर्वाधिक 60 रन बनाए।कप्तान रोहित शर्मा और लोकेश राहुल ने 28-28 रन का योगदान दिया।पाकिस्तान की तरफ से शादाब खान ने दो विकेट चटकाए।

IND vs PAK Asia Cup 2022: भारत और पाकिस्तान का मुकाबला चल रहा है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने एक और कारनामा कर दिया। कोहली ने 32वां अर्धशतकीय पारी खेली। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने 31-31 अर्धशतकीय शतकीय या शतकीय पारी खेली थी। 

विराट कोहली ने हांगकांग के खिलाफ शानदार अर्धशतक जमाया था। कोहली 44 गेंदों में 59 रन बनाकर नाबाद रहे थे। यह कोहली का प्रारूप में 31वां अर्धशतकीय स्कोर था। कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ एक और फिफ्टी बनाए और इसके साथ ही रोहित शर्मा से आगे निकल गए। कोहली ने 40 गेंद में 60 रन बनाए।

विराट ने छक्के के साथ अर्धशतक पूरा किया। कोहली के नाम अभी तक टी20 में कोई शतक नहीं है। रोहित के नाम टी20 अंतरराष्ट्रीय में 27 अर्धशतक और चार शतक हैं। बाबर आजम, डेविड वार्नर, मार्टिन गप्टिल और पॉल स्टर्लिंग अभी बहुत ही पीछे हैं।

टी20ई में किसी भी अन्य बल्लेबाज के पास 30 से अधिक ऐसे स्कोर नहीं हैं, जिन्होंने पचास या उससे अधिक के 20 से अधिक स्कोर बनाए हैं। जबकि कोहली के पास 31 ऐसे स्कोर हैं। कोहली अकेले भारतीय खिलाड़ी नहीं हैं, जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। कप्तान रोहित शर्मा ने प्रारूप में 3,500 रन पूरे किए। दुनिया के पहले पुरुष खिलाड़ी हैं। सूजी बेट्स के बाद टी20ई में मील का पत्थर हासिल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए।

टॅग्स :विराट कोहलीरोहित शर्माबाबर आजमटीम इंडियाआईसीसीबीसीसीआई
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या