Ind vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ उसकी सरजमीं पर खूब चला है इन भारतीय बल्लेबाजों का बल्ला, धोनी का नाम भी है शामिल

Ind vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है, लेकिन कई खिलाड़ी यहां हीरो बनकर सामने आए हैं।

By सुमित राय | Published: January 22, 2019 05:26 PM2019-01-22T17:26:54+5:302019-01-22T17:26:54+5:30

Ind vs NZ: Most Runs scored by an Indian Batsman in New Zealand in ODI series | Ind vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ उसकी सरजमीं पर खूब चला है इन भारतीय बल्लेबाजों का बल्ला, धोनी का नाम भी है शामिल

न्यूजीलैंड के खिलाफ उसकी सरजमीं पर खूब चला है इन भारतीय बल्लेबाजों का बल्ला

googleNewsNext
Highlightsभारतीय टीम के न्यूजीलैंड के दौरे की शुरुआत 23 जनवरी से वनडे मैच से हो रहा है।टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 वनडे मैचों के अलावा 3 टी20 मैचों की सीरीज भी खेलेगी।न्यूजीलैंड में भारतीय टीम सिर्फ एक बार वनडे सीरीज पर कब्जा कर पाई है।

ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने के लिए तैयार है। भारतीय टीम के न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत बुधवार यानि 23 जनवरी से हो रही है और टीम पहला मैच नेपियर में खेलेगी। न्यूजीलैंड को उसकी सरजमीं पर टीम इंडिया इंडिया को हमेशा मुश्किलों का सामना करना पड़ा है भारतीय टीम सिर्फ एक बार वनडे सीरीज पर कब्जा कर पाई है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है, लेकिन कई खिलाड़ी यहां हीरो बनकर सामने आए हैं। हम आपको बता रहे हैं टीम इंडिया के उन बल्लेबाजों के बारे में जिनका बल्ला न्यूजीलैंड के खिलाफ उनकी जमीं पर खूब चला है और उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

सचिन तेंदुलकर - 18 मैचों में 652 रन

सचिन ने न्यूजीलैंड में खेले 18 वनडे मैचों में 652 रन बनाए हैं।
सचिन ने न्यूजीलैंड में खेले 18 वनडे मैचों में 652 रन बनाए हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ उसकी सरजमीं पर सबसे सफल भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर रहे हैं। सचिन ने न्यूजीलैंड में खेले 18 वनडे मैचों की 18 पारियों में 652 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 38.35 का रहा और उन्होंने एक शतक के अलावा 4 अर्धशतक लगाए थे। सचिन के वनडे करियर की बात करें तो उन्होंने 463 मैचों में 44.83 की औसत से 18426 रन बनाए है। सचिन ने अपने वनडे करियर में 49 शतक और 96 अर्धशतक जमाए हैं।

वीरेंद्र सहवाग - 12 मैचों में 598 रन

सहवाग ने न्यूजीलैंड में खेले 12 मैचों में 598 रन बनाए हैं।
सहवाग ने न्यूजीलैंड में खेले 12 मैचों में 598 रन बनाए हैं।

सचिन के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन वीरेंद्र सहवाग ने बनाए हैं। सहवाग ने न्यूजीलैंड में खेले 12 मैचों  की 12 पारियों में 598 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 54.36 का रहा और उन्होंने 3 शतक के अलावा 2 अर्धशतक भी जमाए थे। सहवाग के वनडे करियर की बात करें तो उन्होंने 251 मैचों में 35.05 की औसत से 8273 रन बनाए है। सहवाग ने अपने वनडे करियर में 15 शतक और 38 अर्धशतक जमाए हैं।

एमएस धोनी - 10 मैचों में 456 रन

धोनी ने न्यूजीलैंड में अब तक खेले 10 मैचों में 456 रन बनाए हैं।
धोनी ने न्यूजीलैंड में अब तक खेले 10 मैचों में 456 रन बनाए हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का भी नाम है, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा भारतीय टीम में शामिल हैं। धोनी ने न्यूजीलैंड में अब तक खेले 10 मैचों की 9 पारियों में 456 रन बनाए हैं। इस दौरान धोनी का औसत 76 का रहा और उन्होंने 5 अर्धशतक भी जड़े। धोनी के लिए न्यूजीलैंड दौरा काफी खास रहा है और टीम इंडिया ने उनकी कप्तानी में एक बार वनडे सीरीज पर कब्जा किया है। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2008-09 में न्यूजीलैंड का दौरा किया और पांच मैचों की सीरीज 3-1 से अपने नाम की। धोनी के वनडे करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 335 मैचों में 50.81 की औसत से 10366 रन बनाए है। धोनी ने अपने वनडे करियर में 10 शतक और 70 अर्धशतक जमाए हैं।

राहुल द्रविड़ - 12 मैचों में 425 रन

द्रविड़ ने न्यूजीलैंड में खेले 12 मैचों में 425 रन बनाए हैं।
द्रविड़ ने न्यूजीलैंड में खेले 12 मैचों में 425 रन बनाए हैं।

टीम इंडिया के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ उसकी सरजमीं पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में चौथा नंबर राहुल द्रविड़ का है। द्रविड़ ने न्यूजीलैंड में खेले 12 मैचों की 12 पारियों में 425 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 38.63 का रहा और उन्होंने एक शतक के अलावा 2 अर्धशतक भी जमाए हैं। द्रविड़ के वनडे करियर की बात करें तो उन्होंने 344 मैचों में 39.16 की औसत से 10899 रन बनाए है। द्रविड़ ने अपने वनडे करियर में 12 शतक और 83 अर्धशतक जमाए हैं।

अजय जडेजा - 11 मैचों में 344 रन

<a href='https://www.lokmatnews.in/topics/ajay-jadeja/'>अजय जडेजा</a> ने न्यूजीलैंड में खेले 11 मैचों में 344 रन बनाए हैं।
अजय जडेजा ने न्यूजीलैंड में खेले 11 मैचों में 344 रन बनाए हैं।

टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज अजय जडेजा का प्रदर्शन भी न्यूजीलैंड की जमीं पर शानदार रहा है। अजय जडेजा ने न्यूजीलैंड में खेले 11 मैचों की 11 पारियों में 344 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 38.22 का रहा और उन्होंने 3 अर्धशतक जमाए हैं। अजय जडेजा के वनडे करियर की बात करें तो उन्होंने 196 मैचों में 37.47 की औसत से 5359 रन बनाए है। जडेजा ने अपने वनडे करियर में 6 शतक और 30 अर्धशतक जमाए हैं।

Open in app