मार्टिन गप्टिल ने 65 रन बनाते ही रचा इतिहास, बने न्यूजीलैंड के लिए ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

मार्टिन गप्टिल ने 65 रन बनाने के साथ ही इतिहास रच दिया और न्यूजीलैंड की ओर से यह कमाल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।

By सुमित राय | Published: February 11, 2020 1:29 PM

Open in App
ठळक मुद्दे65 रनों की पारी खेलने के साथ ही गप्टिल न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ओपनर बन गए।मार्टिन गप्टिल 46 गेंदों में 6 चौके और चार छक्के की मदद से 66 रन बनाकर आउट हुए।

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने भारत के खिलाफ माउंट माउंगानुई में खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में शानदार बल्लेबाजी की और अर्धशतक लगाकर आउट हुए। अपनी पारी में 65 रन बनाने के साथ ही इतिहास रच दिया और न्यूजीलैंड की ओर से यह कमाल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।

65 रनों की पारी खेलने के साथ ही मार्टिन गप्टिल न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ओपनर बन गए और पूर्व खिलाड़ी नाथन एस्टल को पीछे छोड़ दिया। गप्टिल के खाता में वनडे क्रिकेट में 182 मैचों में 6803 रन हो गए हैं, जबकि उन्होंने 160 मैचों में ओपनिंग करते हुए 6178 रन बनाए हैं।

न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ओपनर

मार्टिन गप्टिल - 6178नाथन एस्टल - 6176जॉन राइट - 3604ब्रैंडन मैकुलम - 3363स्टीफन फ्लेमिंग - 3280

66 रन बनाकर आउट हुए मार्टिन गप्टिल

भारत के खिलाफ माउंट माउंगानुई में खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में मार्टिन गप्टिल 46 गेंदों में 6 चौके और चार छक्के की मदद से 66 रन बनाकर आउट हुए। गप्टिल ने 29 गेंदों में वनडे करियर का 37वां अर्धशतक जमाया था।

टॅग्स :मार्टिन गप्टिलक्रिकेट रिकॉर्डभारत vs न्यूजीलैंडन्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या