भारतीय क्रिकेट टीम ने हैमिल्टन से सेडन पार्क स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड को सुपर ओवर में हरा दिया। न्यूजीलैंड की टीम को तेज गेंदबाज टिम साउदी का खराब रिकॉर्ड के कारण हार का सामना करना पड़ा। टिम साउदी ने अब तक 5 मैचों के सुपर ओवर में गेंदबाजी की है, लेकिन सिर्फ एक बार अपनी टीम को जीत दिला पाए हैं।
दरअसल, न्यूजीलैंड की टीम ने सुपर ओवर में पहले बैटिंग करते हुए 17 रन बनाए और भारत के सामने 18 रनों का लक्ष्य रखा। भारत की ओर से रोहित शर्मा (15) और केएल राहुल (5) ने सुपर ओवर में 20 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी।
टी20 इंटरनेशनल के सुपर ओवर में टिम साउदी का रिकॉर्ड
टीम के खिलाफ | ग्राउंड | साल | रन | मैच का रिजल्ट |
---|---|---|---|---|
ऑस्ट्रेलिया | क्राइस्टचर्च | 2010 | 6 | न्यूजीलैंड की जीत |
श्रीलंका | पालेकेले | 2012 | 13 | न्यूजीलैंड की हार |
वेस्टइंडीज | पालेकेले | 2012 | 19 | न्यूजीलैंड की हार |
इंग्लैंड | ऑकलैंड | 2019 | 17 | न्यूजीलैंड की हार |
भारत | हैमिल्टन | 2020 | 20 | न्यूजीलैंड की हार |
20 ओवर में दोनों टीमों ने बनाए थे 179-179 रन
इस मैच में टॉस हारकर भारतीय टीम ने रोहित शर्मा (40 गेंदों में 65 रन) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 179 रन बनाया। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम केन विलियम्सन (48 गेंदों में 95 रन) की धमाकेदार पारी की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 179 रन ही बना पाई। इसके बाद मैच सुपर ओवर में गया।