IND vs NZ 3rd ODI: न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा ने वनडे करियर का लगाया 30वां शतक, 85 गेंदों में बनाए 101 रन

भारतीय कप्तान ने शृंखला के आखिरी मुकाबले में 83 गेंदों का सामना करते हुए 100 रन बनाए। उन्होंने 9 चौके और 6 छक्के लगाए। 

By रुस्तम राणा | Published: January 24, 2023 3:20 PM

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय कप्तान ने शृंखला के आखिरी मुकाबले में 83 गेंदों का सामना करते हुए 100 रन बनाएइससे पहले रोहित शर्मा ने अपना आखिरी वनडे शतक 19 जनवरी 2020 को AUS के खिलाफ लगाया थावहीं शुभमन गिल ने 78 गेंदों का सामना करते हुए 112 रनों की पारी खेली

Rohit Sharma scored 30th century of ODI career: इंदौर में खेले जा रहे न्यूजीलैंड और भारत के बीच तीसरे वनडे मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर का 30वां शतक जड़ा है। उनका यह शतक काफी लंबे समय बाद आया है। रोहित ने अपना आखिरी वनडे शतक 19 जनवरी 2020 को लगाया था। रोहित ने तब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु वनडे में 119 रनों की पारी खेली थी। 

पिछले मुकाबले में उन्होंने अर्धशतक (51 रन) लगाया था। भारतीय कप्तान ने शृंखला के आखिरी मुकाबले में 83 गेंदों का सामना करते हुए 100 रन बनाए। उन्होंने 9 चौके और 6 छक्के लगाए। टीम इंडिया के कप्तान 26.1 ओवर में ब्रेकवेल की गेंद पर बोल्ड होकर अपनी पारी को समाप्त किया। कप्तान रोहित शर्मा के साथ युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने भी शतक जड़ा। वनडे करियर में यह उनका चौथा शतक है। अपनी शतकी पारी में गिल ने 13 चौके और 5 छक्के लगाए। उन्होंने टिकनेर की गेंद पर कॉन्वे को कैच थमा दी। 

इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। लेकिन भारतीय ओपनर जोड़ी ने गजब का प्रदर्शन किया है। दोनों ओपनर बल्लेबाजों ने 200 से अधिक रनों की पार्टनरशिप की। गिल ने 78 गेंदों का सामना करते हुए 112 रनों की पारी खेली। भारत का पहला विकेट 212 रनों पर गिरा। 

दोनों देशों के बीच वनडे श्रृंखला के आखिरी मैच में भारतीय टीम में मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज की जगह युजवेंद्र चहल और उमरान मलिक को शामिल किया गया है। वहीं न्यूजीलैंड टीम में हेनरी शिपले की जगह डग ब्रेसवेल को दी गई है। भारत श्रृंखला में 2-0 से आगे है और इस मुकाबले को जीतकर क्लीन स्वीक करना चाहेगा। 

टॅग्स :रोहित शर्मावनडेन्यूजीलैंड क्रिकेट टीमटीम इंडिया
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या