नई दिल्लीः नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने बृहस्पतिवार को यहां आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मैच में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने दो बदलाव करते हुए बीमार अभिषेक शर्मा और मोहम्मद सिराज की जगह क्रमश: संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह को एकादश में शामिल किया है। पहले मैच में सिराज ने कमाल की गेंदबाजी की थी और 3 विकेट अपने नाम किए। पिछले मैच में जसप्रीत फीवर के कारण नहीं खेल सके थे। पहले मैच में भारत ने अमेरिका को हराकर खाता खोला था।
टी20 विश्व कप में पहली बार खेलने वाले उम्रदराज खिलाड़ी (भारत)-
31 वर्ष, 117 दिन - अमित मिश्रा बनाम पाकिस्तान, मीरपुर, 2014
31 वर्ष, 93 दिन - संजू सैमसन बनाम नाम, दिल्ली, 2026
31 वर्ष, 40 दिन - सूर्यकुमार यादव बनाम पाकिस्तान, दुबई, 2021
31 वर्ष, 2 दिन - आशीष नेहरा बनाम अफगानिस्तान, सेंट लूसिया, 2010
30 वर्ष 358 दिन - लक्ष्मीपति बालाजी बनाम अफगानिस्तान, कोलंबो आरपीएस, 2012।