IND vs ENG: 'संकट में था भारत', अंग्रेजों के सामने चट्टान बने कुलदीप यादव, खेली इतनी गेंद

IND vs ENG: रांची टेस्ट में 53वें ओवर की दूसरी गेंद पर रविचंद्रन अश्विन आउट हुए। भारत का स्कोर 177 रन पर सात विकेट था। भारत पर 200 रन के भीतर ऑल आउट होने की खतरा मंडरा रहा था।

By धीरज मिश्रा | Published: February 25, 2024 11:25 AM

Open in App
ठळक मुद्देइंग्लैंड के खिलाफ कुलदीप ने ध्रुव जुरेल के बाद खेली सबसे ज्यादा गेंदटेस्ट करियर में कुलदीप ने खेली 131 गेंद बनाए 28 रन जुरेल के साथ कुलदीप ने 50 रनों की साझेदारी बनाई

IND vs ENG: रांची टेस्ट में 53वें ओवर की दूसरी गेंद पर रविचंद्रन अश्विन आउट हुए। भारत का स्कोर 177 रन पर सात विकेट था। भारत पर 200 रन के भीतर ऑल आउट होने की खतरा मंडरा रहा था। लेकिन, टीम इंडिया के स्पिनर कुलदीप यादव ने भारत पर मंडरा रहे खतरे को टाल दिया। उन्होंने ध्रुव जुरेल के साथ शानदार बल्लेबाजी की।

कुलदीप ने इस दौरान एक अनोखा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। कुलदीप ने अपने टेस्ट करियर की एक पारी में सबसे ज्यादा गेंद खेली। कुलदीप ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच की पहली बारी में बल्लेबाजी करते हुए 131 गेंद खेली। इस पारी में उन्होंने 28 कीमती रन बनाए। उन्होंने इस दौरान 2 चौके भी लगाए।

कुलदीप की पारी में खास बात यह रही कि उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए जल्दबाजी नहीं दिखाई। हालांकि, वह जेम्स एंडरसन का शिकार बने। भारत को 89वें ओवर की तीसरी गेंद पर कुलदीप के तौर पर आठवां झटका लगा। भारत का स्कोर तब तक 253 रन था।

ध्रुव के साथ भारत के लिए 50 रन की साझेदारी

कुलदीप यादव ने ध्रुव जुरेल के साथ 50रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी में जहां धीरे-धीरे जुरेल रन बना रहे थे। वहीं, दूसरे एंड पर कुलदीप यादव टिके हुए थे। दोनों खिलाड़ी का आपस में तालमेल बहुत ही अच्छा था। मैच के तीसरे दिन दोनों ने बहुत सावधानी के साथ रन भी बनाए और कोशिश की इंग्लैंड के गेंदबाजों को मनोबल तोड़ा जाए।

तीसरे टेस्ट मैच में अब तक का हाल

रांची टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट खोकर 353 रन बनाए। इंग्लैंड ने पहली पारी में 104.5 ओवर खेले। इंग्लैंड की ओर से जो रूट ने शानदार शतक लगाया। जो रूट ने अपनी पारी में 274 गेंदों पर 122 रन बनाए। इस दौरान 10 चौके लगाए। भारत इंग्लैंड के 353 रनों के जवाब में खबर लिखे जाने तक 100.2 ओवर में 8 विकेट पर 293 रन बना चुका है। भारत अभी भी 60 रन पीछे है।

टॅग्स :कुलदीप यादवभारत vs इंग्लैंडभारतRanchiझारखंडटीम इंडिया

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या