IND vS ENG: 3 टेस्ट में फेल! रांची में निकले आगे, भारत के खिलाफ 10वां शतक

IND vs ENG: रांची टेस्ट में जो रूट ने शतक लगाकर नया इतिहास बनाया है।

By धीरज मिश्रा | Published: February 23, 2024 4:13 PM

Open in App
ठळक मुद्देरांची टेस्ट में जो रूट ने भारत के खिलाफ लगाया शतक शतक लगाने के लिए रूट ने खेली 219 गेंदभारत के खिलाफ टेस्ट करियर में रूट ने लगाए 10 शतक

IND vs ENG: रांची टेस्ट में जो रूट ने शतक लगाकर नया इतिहास बनाया है। वह पहले बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने भारत के खिलाफ टेस्ट में 10 शतक लगाए। रूट से पहले यह कारनामा किसी खिलाड़ी के द्वारा नहीं किया गया। रूट इस सीरीज के तीन टेस्ट मैचों की छह पारियों में कोई बड़ा कमाल नहीं कर पाए थे। लेकिन, रांची टेस्ट में जहां इंग्लैंड के दूसरे बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के आगे घुटने टेक रहे थे।

वहीं, रूट भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना कर रहे थे। रूट ने 222 गेंदों में 104 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 9 चौके लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 46.85 का रहा। चलिए जानते हैं कि भारत के खिलाफ टेस्ट में किन किन खिलाड़ियों ने कितने शतक लगाए हैं।

भारत के खिलाफ शतक लगाने वाले बल्लेबाज

52 पारियों में जो रूट ने भारत के खिलाफ 10 शतक लगाया। 37 पारियों में स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ 9 शतक लगाए। 30 पारियों में गारफील्ड सोबर्स ने 8 शतक। विव रिचर्ड्स ने 41 पारियों में 8 शतक लगाए। रिकी पोंटिंग ने 51 पारियों में 8 शतक लगाए।

टेस्ट में जो रूट का सबसे स्लो शतक

रूट ने साल 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 259 गेंदों में शतक लगाया। साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 247 गेंदों में शतक। साल 2024 रांची टेस्ट में 219 गेंदों में शतक, साल 2021 में 200 गेंदों पर भारत के खिलाफ शतक, साल 2022 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 199 गेंदों में शतक।

एक नजर रूट के करियर पर

जो रूट ने 139 टेस्ट मैंचों की 254 पारियों में 11598 रन बनाए। 254 उनका उच्चतम स्कोर है। 49.78 की एवरेज है। रूट ने टेस्ट में 20493 गेंद फेस की। 56.59 की स्ट्राइक रेट। 5 दोहरे शतक के साथ 31 शतक। 60 हाफ सेंचुरी। 1263 चौके के साथ 44 छक्के जड़ चुके हैं। 

टॅग्स :भारत vs इंग्लैंडजो रूटइंग्लैंडइंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्डइंग्लैंड क्रिकेट टीमभारतीय क्रिकेट टीमरोहित शर्माRanchiझारखंड

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या