IND vs AUS 3rd T20: रुतुराज गायकवाड़ ने लगाया पहला अंतरराष्ट्रीय शतक, ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध T20I शतक बनाने वाले पहले भारतीय बने

भारतीय सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने भारत की पारी के 20वें ओवर में ग्लेन मैक्सवेल की गेंद पर छक्का लगाकर 52 गेंदों में अपना शतक पूरा किया

By रुस्तम राणा | Published: November 28, 2023 9:32 PM

Open in App
ठळक मुद्दे गायकवाड़ ने भारत की पारी के 20वें ओवर में ग्लेन मैक्सवेल की गेंद पर छक्का लगाकर 52 गेंदों में अपना शतक पूरा कियाउन्होंने 57 गेंदों में 123 रनों की पारी खेली, जिसमें उनके 13 चौके, 7 छक्के शामिल थेभारत ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया

IND vs AUS 3rd T20: भारत के सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने मंगलवार को गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20I के दौरान अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक बनाया। गायकवाड़ ने भारत की पारी के 20वें ओवर में ग्लेन मैक्सवेल की गेंद पर छक्का लगाकर 52 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इस ओवर में उन्होंने दो छक्के और दो चौके लगाए, जबकि मैक्सवेल ने आखिरी ओवर में 30 रन दिए, जिससे भारत ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया। रुतुराज ने 57 गेंदों का सामना करते हुए 123 रनों की शानदार पारी खेली। जिसमें उनके 13 चौके और 7 छक्के शामिल थे। वह अंत तक नाबाद लौटे। 

मंगलवार से पहले गायकवाड़ का उच्चतम स्कोर 20 वनडे और टी20ई में संयुक्त रूप से 71 रन था, जो उन्होंने 2021 में अपने अंतरराष्ट्रीय पदार्पण के बाद से खेला है। वह शक्तिशाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ टी20ई शतक बनाने वाले पहले भारतीय भी बने। दाएं हाथ के बल्लेबाज के नाम अब टी20 क्रिकेट में पांच शतक हैं, जिसमें 2021 सीज़न में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में एक शतक भी शामिल है। गायकवाड़ ने महाराष्ट्र के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 20 ओवर के घरेलू टूर्नामेंट में तीन शतक भी बनाए हैं।

उनके अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंदों में 39 रन बनाए और तिलक वर्मा 24 गेंदों में 31 बनाकर नाबाद रहे। पिछले मुकाबले में अर्धशतक जड़ने वाले ईशान किशन खाता भी नहीं खोल सके, जबकि जायसवाल ने महज 6 रनों का योगदान दिया। एरॉन हार्डी, बेहरेनडॉर्फ और रिचर्डसन को एक-एक सफलता मिली। 

 

टॅग्स :ऋतुराज गायकवाड़टी20टीम इंडियाऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या