Ind vs Aus, 3rd ODI: कोच शास्त्री ने बताया लीजेंड, कहा- सचिन को गुस्सा होते देखा, लेकिन धोनी को नहीं

37 सैंतीस बरस के धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में 96 गेंद में 51 रन बनाए, जबकि अगले दो वनडे में 55 और 87 रन की पारियां खेली। धोनी की इस पारी के दम भारत ने वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।

By भाषा | Published: January 18, 2019 6:02 PM

Open in App

रवि शास्त्री ने सचिन तेंदुलकर को कई बार नाराज होते देखा है लेकिन महेंद्र सिंह धोनी को नहीं और भारत मुख्य कोच ने कहा कि ऐसा खिलाड़ी 40 साल में एक बार आता है और उसकी जगह लेना किसी के लिए मुमकिन नहीं है। 37 सैंतीस बरस के धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में 96 गेंद में 51 रन बनाए, जबकि अगले दो वनडे में 55 और 87 रन की पारियां खेली। शास्त्री ने डेली टेलीग्राफ से कहा, ‘‘वह लीजेंड है। वह हमारे महान क्रिकेटरों में से एक है। मैंने किसी इंसान को इतना शांत नहीं देखा। मैने कई बार सचिन को नाराज होते देखा है लेकिन इसे नहीं।’’ 

हेड कोच ने कहा कि धोनी की जगह कोई नहीं ले सकता। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे खिलाड़ी 30 या 40 साल में एक बार आते हैं। मैं भारतीयों से यही कहता हूं। जब तक वह खेल रहा है, उसका मजा लो। वह संन्यास ले लेगा तो ऐसा खालीपन पैदा होगा, जिसे भरना मुश्किल होगा।’’ 

उन्होंने उम्मीद जताई कि ऋषभ पंत अपेक्षाओं पर खरे उतर सकेंगे, लेकिन यह भी कहा कि धोनी की बात ही अलग है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वान ने पूछा कि क्या पंत अगले 20 साल में धोनी बन सकते हैं, शास्त्री ने कहा, ‘‘मैं चाहूंगा। उसके पास प्रतिभा है। एमएस उसका हीरो है। वह रोज उसे फोन करता है। टेस्ट श्रृंखला के दौरान भी उसने एम एस से बात की होगी।’’ 

अंतर्मुखी धोनी ने 2011 के बाद से किसी को इंटरव्यू नहीं दिया है। शास्त्री ने कहा ,‘‘ वह जीरो पर आउट हो जाए, शतक बनाए, विश्व कप जीते या पहले दौर में बाहर हो जाये, वह बदलता नहीं है। उसकी भाव भंगिमा एक सी रहती है और मैं इस पर हैरान हो जाता हूं। उसने 2011 के बाद से कोई इंटरव्यू नहीं दिया है।’’ 

टॅग्स :एमएस धोनीभारत Vs ऑस्ट्रेलियाक्रिकेट ऑस्ट्रेलियाक्रिकेट ग्राउंडक्रिकेट रिकॉर्ड

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या