IND vs AUS, 1st ODI: 1981 में पहली बार मिली 10 विकेट से हार, जानिए अब तक कितनी बार टीम इंडिया को होना पड़ा शर्मसार

ये भारत की वनडे इतिहास में 5वीं बार 10 विकेट से हार रही। वहीं भारतीय धरती पर ये दूसरी इतनी बड़ी शिकस्त रही।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: January 14, 2020 9:21 PM

Open in App

ऑस्ट्रेलिया ने पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में मंगलवार को यहां भारत को 10 विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बनाई। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.1 ओवर में 255 रन बनाये थे। ऑस्ट्रेलिया ने 37.4 ओवर में बिना किसी नुकसान के 258 रन बनाकर जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से डेविड वार्नर (नाबाद 128) और आरोन फिंच (नाबाद 110) ने शतक लगाये। 

ये भारत की वनडे इतिहास में 5वीं बार 10 विकेट से हार रही। वहीं भारतीय धरती पर ये दूसरी इतनी बड़ी शिकस्त रही। टीम इंडिया को सबसे पहले साल 1981 में न्यूजीलैंड ने 10 विकेट के अंतर से हराया था।

भारत के खिलाफ 10 विकेट से जीत (ODIs)113 (टारगेट) न्यूजीलैंड, एमसीजी 1981200 वेस्टइंडीज, बर्मिंघम 1997165 साउथ अफ्रीका, शारजाह 2000189 साउथ अफ्रीका, कोलकाता 2005256 ऑस्ट्रेलिया, मुंबई 2020 *

भारत इस स्टेडियम में पहली बार 10 विकेट से हारा है। वहीं इस स्टेडियम में यह भारत और ऑस्ट्रेलिया का चौथा मैच था, जिसमें तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली है। फिंच और वॉर्नर की यह साझेदारी भारत में ऑस्ट्रेलिया के लिए पहले विकेट के लिए अभी तक की सबसे बड़ी साझेदारी है।

टॅग्स :भारत Vs ऑस्ट्रेलियाभारतीय क्रिकेट टीमऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीमविराट कोहलीशिखर धवनडेविड वॉर्नरएरॉन फिंच

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या