ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप कर ICC World Test Championship में दूसरे स्थान पर अपनी जगह मजबूत कर ली है। हालांकि इस फेहरिस्त में अब भी भारत 360 अंकों के साथ मजबूती से नंबर-1 पर डटा हुआ है।
ऑस्ट्रेलिया ने 7 में से अब तक 4 मुकाबले जीते हैं, जबकि 2 मैच हारे हैं। ऑस्ट्रेलिया के फिलहाल 176 प्वाइंट्स हैं। वहीं पाकिस्तान ने अपने दोनों ही मैच हारे हैं।
आइए जानते हैं, क्या है किसकी पोजिशन...
टीम | M | W | L | T | D | N/R | PT |
भारत | 7 | 7 | 0 | 0 | 0 | 0 | 360 |
ऑस्ट्रेलिया | 7 | 4 | 2 | 0 | 1 | 0 | 176 |
न्यूजीलैंड | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 60 |
श्रीलंका | 2 | 1 | 1 | 0 | 1 | 0 | 60 |
इंग्लैंड | 5 | 2 | 2 | 0 | 1 | 1 | 56 |
पाकिस्तान | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | 0 | 0 |
वेस्टइंडीज | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | 0 | 0 |
बांग्लादेश | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | 0 | 0 |
साउथ अफ्रीका | 3 | 0 | 3 | 0 | 0 | 0 | 0 |
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने यहां एडिलेड ओवल मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार को पाकिस्तान को पारी और 48 रनों से हरा दिया। इसके साथ मेजबान टीम ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप हासिल कर ली।
ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज में लगातार दूसरी बार पाकिस्तान को पारी से हराया है। मेजबान टीम ने पहले मैच में भी पाकिस्तान को पारी और पांच रन से हराया था। दोनों टीमों के बीच खेला गया यह मैच दिन-रात टेस्ट मैच था और दिन-रात टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया की यह लगातार छठी जीत है।