भारत ने मंगलवार को एजबेस्टन में खेले गए आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के मैच में बांग्लादेश को 28 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा के शतक की मदद से इस मैच में 50 ओवर में 314/9 का स्कोर बनाया फिर जसप्रीत बुमराह (55/4) की शानदार गेंदबाजी के मदद से बांग्लादेश को 48 ओवर में 286 रन पर समेटते हुए मैच अपने नाम कर लिया।
पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया दूसरे स्थान पर पहुंची
इस जीत के साथ ही भारतीय टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है और ऑस्ट्रेलिया के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है। वहीं इस हार के बाद बांग्लादेशी टीम सातवें स्थान पर लुढ़क गई है और सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर गई है।
ICC World Cup 2019: पॉइंट्स टेबल में कौन सी टीम है कहां
वर्ल्ड कप में अब तक खेले गए 40 मैचों के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम पॉइंट्स टेबल में 8 मैचों में 7 जीत और 14 अंकों के साथ पहले नंबर पर है। इसके बाद 8 मैचों में 6 जीत और 13 अंकों के साथ टीम इंडिया का नंबर है। न्यूजीलैंड की टीम 8 मैचों में 5 जीत के साथ तीसरे, इंग्लैंड इतनी ही जीत के साथ चौथे स्थान पर है।
पाकिस्तानी टीम 4 जीत के साथ पांचवें, श्रीलंकाई टीम 3 जीत के साथ छठे, बांग्लादेशी टीम 3 जीत के साथ सातवें, दक्षिण अफ्रीका दो जीत के साथ आठवें, वेस्टइंडीज एक जीत के साथ नौवें स्थान पर है, अफगानिस्तान की टीम आठों मैच हारते हुए आखिरी पायदान पर है।
अब तक बांग्लादेश, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान समेत कुल पांच टीमें सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं।
ICC World Cup 2019: पॉइंट्स टेबलटीम | मैच | जीत | हार | टाई | कोई परिणाम नहीं | अंक | नेट रन रेट |
ऑस्ट्रेलिया | 8 | 7 | 1 | 0 | 0 | 14 | +1.00 |
भारत | 8 | 6 | 1 | 0 | 1 | 13 | +0.811 |
न्यूजीलैंड | 8 | 5 | 2 | 0 | 1 | 11 | +0.572 |
इंग्लैंड | 8 | 5 | 3 | 0 | 0 | 10 | +1.000 |
पाकिस्तान | 8 | 4 | 3 | 0 | 1 | 9 | +0.792 |
श्रीलंका | 8 | 3 | 3 | 0 | 2 | 8 | -0.934 |
बांग्लादेश | 8 | 3 | 4 | 0 | 1 | 7 | -0.195 |
दक्षिण अफ्रीका | 8 | 2 | 5 | 0 | 1 | 5 | -0.080 |
वेस्टइंडीज | 8 | 1 | 6 | 0 | 1 | 3 | -0.335 |
अफगानिस्तान | 8 | 0 | 8 | 0 | 0 | 0 | -1.418 |