खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही इंग्लैंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शुक्रवार को खेले गए आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के मैच में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराते हुए अपनी तीसरी जीत दर्ज की।
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उसके गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को 44.4 ओवर में 212 के स्कोर पर ही समेट दिया। इसके बाद जो रूट के नाबाद शतक (100*) की बदौलत जोरदार प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 33.1 ओवरों में ही 2 विकेट खोकर 213 रन बनाते हुए मैच जीत लिया।
ICC World Cup 2019: पॉइंट्स टेबल में कौन सी है कहां
इंग्लैंड की टीम विंडीज के खिलाफ जीत के साथ ही पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर आ गई है। न्यूजीलैंड की टीम अब भी पहले स्थान पर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया तीसरे, भारत चौथे, श्रीलंका पांचवें, वेस्टइंडीज छठे, बांग्लादेश सातवें, पाकिस्तान आठवें, दक्षिण अफ्रीका नौवें और अफगानिस्तान दसवें स्थान पर है।
ग्रुप चरण के बाद टॉप-4 पर रहने वाली टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वॉलिफाई करेंगी और फिर सेमीफाइनल की विजेता टीमों के बीच 14 जुलाई को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में फाइनल खेला जाएगा। वर्ल्ड कप 2019 में कुल 10 टीमें भाग ले रही हैं और राउंड रॉबिन लीग के आधार पर ग्रुप चरण में हर टीम एकदूसरे से मैच खेलेंगी।
ICC World Cup 2019: पॉइंट्स टेबलटीम | मैच | जीत | हार | टाई | कोई परिणाम नहीं | अंक | नेट रन रेट |
न्यूजीलैैंड | 4 | 3 | 0 | 0 | 1 | 7 | +2.163 |
इंग्लैंड | 4 | 3 | 1 | 0 | 0 | 6 | +1.550 |
ऑस्ट्रेलिया | 4 | 3 | 1 | 0 | 1 | 6 | +0.570 |
भारत | 3 | 2 | 0 | 0 | 1 | 5 | +0.530 |
श्रीलंका | 4 | 1 | 1 | 0 | 2 | 4 | -1.517 |
वेस्टइंडीज | 3 | 1 | 1 | 0 | 1 | 3 | +2.054 |
बांग्लादेश | 4 | 1 | 2 | 0 | 1 | 3 | -0.714 |
पाकिस्तान | 4 | 1 | 2 | 0 | 1 | 3 | -1.796 |
दक्षिण अफ्रीका | 4 | 0 | 3 | 0 | 1 | 1 | -0.952 |
अफगानिस्तान | 3 | 0 | 3 | 0 | 0 | 0 | -1.493 |
ICC World Cup 2019: जानिए सबसे कामयाब बल्लेबाज और गेंदबाज
ICC World Cup 2019: टॉप-5 बल्लेबाज
1.जो रूट (इंग्लैंड)-279 रन
2.शाकिब अल हसन (बांग्लादेश)-260 रन
3.डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया)-255 रन
4.जेसन रॉय (इंग्लैंड)-215 रन
5.एरॉन फिंच (ऑस्ट्रेलिया)-190 रन
ICC World Cup 2019: टॉप-5 गेंदबाज
1.मोहम्मद आमिर (पाकिस्तान)-10 विकेट
2.पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया)-9 विकेट
3.जोफ्रा आर्चर (इंग्लैंड)-9 विकेट
4.मिशेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया)-9 विकेट
5.लोकी फर्ग्युसन (न्यूजीलैंड)-8 विकेट