ICC World Cup 2019, IND vs SA: इस मामले में सौरव गांगुली को पछाड़ आगे निकले रोहित शर्मा

ICC World Cup 2019, IND vs SA: गांगुली ने इस फॉर्मेट में 22 सेंचुरी लगाई थी। वहीं रोहित 23 शतक जड़ चुके हैं। फिलहाल इस मामले में सचिन तेंदुलकर (49) सबसे आगे हैं।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: June 05, 2019 10:19 PM

Open in App
ठळक मुद्देभारत ने विश्व कप-2019 के अपने पहले मैच में दर्ज की 6 विकेट से जीत।रोहित शर्मा ने जड़ा नाबाद शतक।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वर्ल्ड कप 2019 के आठवें मैच में बुधवार (5 जून) को साउथम्पटन के रोज बाउल स्टेडियम में रोहित शर्मा ने शतक जड़ा। रोहित शर्मा ने इस दौरान 144 गेंदों में 13 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 122 रन बनाए, जिसके दम भारत ने मैच में 6 विकेट से जीत दर्ज की।

इस पारी के साथ ही रोहित ने वनडे में सर्वाधिक शतक ठोकने वाले भारतीयों के मामले में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को पछाड़ दिया है। गांगुली ने इस फॉर्मेट में 22 सेंचुरी लगाई थी। वहीं रोहित 23 शतक जड़ चुके हैं। फिलहाल इस मामले में सचिन तेंदुलकर (49) सबसे आगे हैं।

भारत के लिए सर्वाधिक वनडे शतक:49 सचिन तेंदुलकर41 विराट कोहली23 रोहित शर्मा22 सौरव गांगुली16 शिखर धवन15 वीरेंद्र सहवाग

रोहित टारगेट का पीछा करते हुअ सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने के मामले में संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर आ गए हैं। तिलकरत्ने दिलशान और रोहित शर्मा 11-11 सेंचुरी ऐसे कंडीशन में लगा चुके हैं। इस मामले में विराट कोहली (25) का कोई सानी नहीं है।

रनों का पीछा करते हुए सर्वाधिक शतक:25 विराट कोहली17 सचिन तेंदुलकर12 क्रिस गेल11 तिलकरत्ने दिलशान/रोहित शर्मा

टॅग्स :भारत Vs दक्षिण अफ्रीकाआईसीसी वर्ल्ड कपविराट कोहलीफाफ डु प्लेसिसजसप्रीत बुमराहरोहित शर्माहासिम आमलाक्रिकेट रिकॉर्डसौरव गांगुलीसचिन तेंदुलकरशिखर धवनवीरेंद्र सहवाग

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या