ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने सोमवार को खेले गए ग्रुप-ए के आखिरी लीग मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली। ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंचने वाली आखिरी टीम है। इससे पहले ग्रुप ए से भारत और ग्रुप-बी से इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी थीं।
ग्रुप-बी में अभी दो लीग मैच खेले जाने हैं और साउथ अफ्रीका-वेस्टइंडीज के बीच मंगलवार को खेले जाने वाले मुकाबले के बाद सेमीफाइनल में होने वाले मुकाबले फाइनल हो पाएंगे। अगल साउथ अफ्रीका की टीम जीत हासिल करती है तो ग्रुप में एक नंबर पर पहुंच जाएगी और सेमीफाइनल उसका सामना ग्रुप-ए में दूसरे नंबर पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया से होगा। यदि साउथ अफ्रीका टीम हार जाती है तो वह ग्रुप-बी में दूसरे नंबर पर ही रह जाएगी और सेमीफाइनल उसका सामना ग्रुप-ए में नंबर एक पर मौजूद भारत से होगा।
भारत है सेमीफाइनल में सबसे पहले पहुंचने वाली टीम
भारतीय महिला टीम सेमीफाइनल में पहुंचने वाली सबसे पहली टीम थी। भारतीय अपने सभी चारों लीग मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची है। भारत ने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से मात देकर टूर्नामेंट की शुरुआत की थी। इसके बाद भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 18 रन, न्यूजीलैंड को 4 रन और श्रीलंका महिला टीम को 7 विकेट से मात देकर लगातार चौथी जीत दर्ज की थी।
10 टीमों ने लिया आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा
इस साल आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में 10 टीमें हिस्सा लिया, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया। भारतीय महिला क्रिकेट टीम को टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के साथ ग्रुप-ए में रखा गया हैं। वहीं ग्रुप-बी में पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और थाईलैंड की टीमें शामिल हैं।
Women's T20 WC Points Table: सेमीफाइनल की चार टीमें
ग्रुप- ए
| टीम | मैच | जीत | हार | टाई | नॉट रिजल्ट | प्वाइंट्स | नेट रन रेट | |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | भारत (Q) | 4 | 4 | 0 | 0 | 0 | 8 | 0.979 |
| 2 | ऑस्ट्रेलिया (Q) | 4 | 3 | 1 | 0 | 0 | 6 | 0.971 |
| 3 | न्यूजीलैंड | 3 | 2 | 2 | 0 | 0 | 4 | 0.364 |
| 4 | श्रीलंका | 4 | 1 | 3 | 0 | 0 | 2 | -0.404 |
| 5 | बांग्लादेश | 4 | 0 | 4 | 0 | 0 | 0 | -1.908 |
ग्रुप- बी
| टीम | मैच | जीत | हार | टाई | नॉट रिजल्ट | प्वाइंट्स | नेट रन रेट | |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | इंग्लैंड (Q) | 4 | 3 | 1 | 0 | 0 | 6 | 2.291 |
| 2 | साउथ अफ्रीका (Q) | 3 | 3 | 0 | 0 | 0 | 6 | 2.226 |
| 3 | वेस्टइंडीज | 3 | 1 | 2 | 0 | 0 | 2 | -0.654 |
| 4 | पाकिस्तान | 3 | 1 | 2 | 0 | 0 | 2 | -0.761 |
| 5 | थाइलैंड | 3 | 0 | 3 | 0 | 0 | 0 | -3.992 |