T20 World Cup: क्यों कोहली को टीम टी20 विश्व कप के लिए चुना जाना चाहिए! विराट के टी20 आंकड़ों का एक विश्लेषण

विराट कोहली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत के लिए 109 बार बल्लेबाजी की है। इसमें से 70 मौकों पर भारत को जीत मिली है। इन पारियों में विराट ने 67.33 की औसत से 2828 रन बनाए हैं और 15 बार वे मैन ऑफ द मैच रहे।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: March 20, 2024 2:13 PM

Open in App
ठळक मुद्देविराट ने 46 बार लक्ष्य का पीछा करते हुए बल्लेबाजी की हैइसमें से भारत ने 40 मैच जीते हैंविराट हर 6.1 गेंदों पर एक चौका या छक्का लगाते हैं।

ICC T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2024 जून महीने से शुरू हो रहा है। भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2024 रोहित शर्मा की कप्तानी में ही खेलेगी। लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि विराट कोहली का विश्वकप में खेलना तय नहीं है। कुछ क्रिकेट पंडितों ने भी कोहली को विश्वकप की टीम में जगह न मिलने की वकालत की है। लेकिन विराट कोहली के आंकड़े कहते हैं कि वह टी20 के भी उतने ही शानदार खिलाड़ी हैं जितने की टेस्ट या वनडे के। हमने विराट कोहली के टी20 आंकड़ो का एक विश्लेषण किया है।

विराट कोहली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत के लिए 109 बार बल्लेबाजी की है। इसमें से 70 मौकों पर भारत को जीत मिली है। इन पारियों में विराट  ने 67.33 की औसत से 2828 रन बनाए हैं और 15 बार वे मैन ऑफ द मैच रहे। लक्ष्य का पीछा करते समय उनका औसत 71.85 है। यही नहीं विराट ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 137 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। 

विराट ने 46 बार  लक्ष्य का पीछा करते हुए बल्लेबाजी की है। इसमें से भारत ने 40 मैच जीते हैं। 18 बार विराट नॉट आउट रहे हैं।  टी20 विश्व कप 2022 के दौरान मेलबर्न में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 82 रन की पारी आज भी लक्ष्य का पीछा करते हुए खेली गई दुनिया की सबसे बेहतरीन पारी मानी जाती है। 

विराट के आलोचक अक्सर ये सवाल उठाते हैं कि उनका स्ट्राइक रेट टी 20 के हिसाब से ठीक नहीं है। लेकिन आंकड़े कहते हैं कि विराट का टी20 में करियर स्ट्राइक रेट 138.15 है जो करिश्माई नहीं तो खराब भी नहीं है। करियर स्ट्राइक रेट के मामले में रोहित शर्मा 139.97 और पंड्या का 139.8 के साथ विराट से थोड़े ही आगे हैं। यहां तक कि टी20 के बेताज बादशाह कहे जाने वाले क्रिस गेल ने 137.50 की स्ट्राइक रेट से ही रन बनाए हैं।

विराट हर 6.1 गेंदों पर एक चौका या छक्का लगाते हैं। रोहित हर 6.3 गेंदों पर एक चौका या छक्का लगाते हैं। टीम इंडिया के मौजूदा खिलाड़यों में जिन्होंने कम से कम 20 इंटरनेशनल टी20 खेले हैं, केवल सूयर्कुमार यादव ही ऐसे खिलाड़ी हैं जो हर 3.9 गेंद पर चौका या छक्का लगाते हैं। विराट ने देश के लिए पिछले 14 मैचों में  146.31 की औसत से रन बनाए हैं। हर 2.5वीं पारी में विराट ने पचास से अधिक का स्कोर बनाया है। 

बता दें कि  विराट ने ऑस्ट्रेलिया में 2022 टी20 वर्ल्ड कप के बाद से केवल दो टी20 इंटरनैशनल मैच खेले हैं। जनवरी 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ हुई टी20 इंटरनैशनल सीरीज में विराट कोहली आखिरी बार भारत के लिए मैदान पर उतरे थे।  टी20 विश्व कप 2024 वेस्टइंडीज और यूएसए के कुल 9 मैदानों पर खेला जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कुल 55 मैच खेले जाने हैं। मेजबान यूएसए और कनाडा के बीच 1 जून को पहला मैच खेला जाएगा। 26 और 27 जून को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला 29 जून को बारबाडोस में खेला जाएगा। 

टॅग्स :विराट कोहलीआईसीसी वर्ल्ड कपटी20बीसीसीआईरोहित शर्माभारतीय क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या