ICC Awards 2022: आईसीसी अवॉर्ड के लिए नॉमिनीज की लिस्ट हुई जारी, सूर्य कुमार और अर्शदीप दौड़ में शामिल, देखें पूरी लिस्ट

इस साल के आईसीसी अवॉर्ड के लिए पुरस्कार पैनल द्वारा प्रत्येक श्रेणी के लिए नामांकित व्यक्ति तय किए गए हैं, जिसमें दुनिया भर के प्रमुख क्रिकेटर शामिल हैं।

By रुस्तम राणा | Published: December 30, 2022 3:42 PM

Open in App
ठळक मुद्देICC पुरुष T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022 की लिस्ट में टॉप सूर्य कुमार यादव ICC पुरुष इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर 2022 की रेस में अर्शदीप सिंह का भी नामICC महिला T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022 की दौड़ में मंधाना भी शामिल

दुबई: आईसीसी अवार्ड्स 2022 की नौ व्यक्तिगत श्रेणियों में से 7 कैटगरी के लिए शॉर्टलिस्ट खिलाड़ियों की घोषणा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने कर दी है। हर साल आईसीसी अवॉर्ड पाने खिलाड़ियों के पिछले एक साल के प्रदर्शन को देखकर ये अवॉर्ड दिए जाते हैं। इसमें एक साल में क्रिकेट के अलग-अलग प्रारूपों में उम्दा प्रदर्शन करने वाले महिला एवं पुरुष क्रिकेटरों को नामित कर उनके अवॉर्ड से नवाजा जाता है।

आईसीसी पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022 के लिए भारतीय स्टार क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव का नाम सबसे टॉप पर है। इस अवॉर्ड के लिए उनका मुकाबला जिम्बाब्वे के स्टार प्लेयर सिकंदर रजा से है। इसके अलाव इस अवॉर्ड के नॉमिनीज में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज सैम करन और पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का नाम भी है। 

वहीं आईसीसी पुरुष इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर 2022 भारत के बायें हाथ के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का भी नाम शामिल है। अपने खेल के उम्दा प्रदर्शन से उन्होंने इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। हालांकि इस श्रेणी के लिए वह चौथे नंबर पर हैं। अब चलिए जानते हैं इस साल के आईसीसी अवॉर्ड के लिए पुरस्कार पैनल द्वारा प्रत्येक श्रेणी के लिए नामांकित क्रिकेटरों के नाम - 

ICC पुरुष ODI क्रिकेटर ऑफ द ईयर - 2022 

बाबर आजम (पाकिस्तान)एडम ज़म्पा (ऑस्ट्रेलिया)सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे)शाई होप (वेस्ट इंडीज)

ICC पुरुष टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022 

बेन स्टोक्स (इंग्लैंड) जॉनी बेयरस्टो (इंग्लैंड) उस्मान ख्वाजा (ऑस्ट्रेलिया) कगिसो रबाडा (दक्षिण अफ्रीका)

ICC पुरुष T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर - 2022

सूर्यकुमार यादव (भारत)सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे)सैम क्यूरन (ऑस्ट्रेलिया)मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान)

ICC पुरुष इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर - 2022

मार्को जानसन (साउथ अफ्रीका)इब्राहिम जादरान (अफगानिस्तान)फिन एलन (न्यूजीलैंड)अर्शदीप सिंह (भारत)

ICC महिला ODI क्रिकेटर ऑफ द ईयर - 2022

शबनीम इस्माइलअमेलिया केरनट साइवरएलिसा हीली

ICC महिला T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर - 2022

स्मृति मंधानानिदा डारसोफी डिवाइनतहलिया मैकग्राथ

आईसीसी वूमेंस इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर - 2022 

रेणुका सिंहडार्सी ब्राउनऐलिस कैपसीयस्तिका भाटिया

उपरोक्त श्रेणियों के अलावा, ICC मेन्स एसोसिएट क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर, ICC महिला एसोसिएट क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर, ICC स्पिरिट ऑफ़ क्रिकेट अवार्ड और ICC अंपायर ऑफ़ द ईयर के विजेता का भी चयन किया जाएगा।

टॅग्स :आईसीसी अवॉर्ड्सआईसीसी
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या