Ind Vs NZ: हिटमैन ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने, जानिए नया रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान ने नया इतिहास रच दिया है। रोहित शर्मा पहले ऐसे भारतीय क्रिकेटर बने हैं जिन्होंने एक कैलेंडर में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। रोहित एक कैलेंडर में 50 से ज्यादा वनडे छक्के मार चुके हैं।

By धीरज मिश्रा | Published: October 23, 2023 11:13 AM

Open in App
ठळक मुद्देरोहित शर्मा पहले ऐसे भारतीय क्रिकेटर बने हैं जिन्होंने एक कैलेंडर में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैंरोहित के अलावा यह कारनामा दो अन्य विदेशी खिलाड़ियों ने किया हैसाल 2023 में रोहित शर्मा ने 53 छक्के लगाए

Rohit Sharma : रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन जारी है। रोहित की कप्तानी में भारत ने विश्व कप में खेले गए सभी पांच मैचों को जीतने में कामयाबी हासिल की है। यह सभी मैच टीम इंडिया ने चेज करते हुए जीता है। खास बात यह है कि इस मैच के जीतने के बाद जहां भारत प्वाइंट टेबल पर टॉप पर पहुंच गया। वहीं दूसरी तरफ भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान ने नया इतिहास रच दिया है।

रोहित शर्मा पहले ऐसे भारतीय क्रिकेटर बने हैं जिन्होंने एक कैलेंडर में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। रोहित एक कैलेंडर में 50 से ज्यादा वनडे छक्के मार चुके हैं। रोहित के अलावा यह कारनामा दो अन्य विदेशी खिलाड़ियों ने किया है।

रोहित से पहले इनके नाम है रिकॉर्ड

हिटमैन रोहित शर्मा से पहले दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स और वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर क्रिस गेल ने एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्के लगाए। रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 274 रन का पीछा करते हुए मैट हैनरी की गेंद पर छक्का मारकर यह उपलब्धि हासिल की है। साल 2015 में एबी डिविलियर्स ने 58 छक्के लगाए। साल 2019 में क्रिस गेल ने 56 छक्के लगाए। साल 2023 में रोहित शर्मा ने 53 छक्के लगाए। 

 

विजय रथ जारी है

विश्व कप में टीम इंडिया का विजय रथ जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के साथ शुरु हुआ। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ भी जारी रहा। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने पहले गेंदबाजी की। न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 273 रन बनाए। 274 रन का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने चार विकेट से यह मैच जीत लिया। भारत की तरफ से रन चेज मशीन विराट कोहली ने एक बार फिर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। कोहली ने 95 रनों की शानदार पारी खेली। विश्व कप में साल 2003 के बाद भारत ने न्यूजीलैंड को हराया। 

टॅग्स :आईसीसी वर्ल्ड कपरोहित शर्माक्रिस गेलएबी डिविलियर्सआईसीसी

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या