WPL 2023: हरमनप्रीत कौर होंगी मुंबई इंडियंस की कप्तान, पहला मैच 4 मार्च को गुजरात जाएंट्स के खिलाफ

विमेंस प्रीमियर लीग में 23 दिनों के अंदर लीग राउंड में 20 मैच खेले जाएंगे। पहला मैच चार मार्च को डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात जाएंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। हरमनप्रीत कौर मुंबई इंडियंस की कप्तान होंगी।

By शिवेंद्र राय | Published: March 1, 2023 06:07 PM2023-03-01T18:07:58+5:302023-03-01T18:09:31+5:30

Harmanpreet Kaur will be the captain of Mumbai Indians, first match against Gujarat Giants on March 4 | WPL 2023: हरमनप्रीत कौर होंगी मुंबई इंडियंस की कप्तान, पहला मैच 4 मार्च को गुजरात जाएंट्स के खिलाफ

150 इंटरनेशनल टी20 मैच खेल चुकी हैं हरमनप्रीत कौर

googleNewsNext
Highlightsहरमनप्रीत कौर होंगी WPL 2023 में मुंबई इंडियंस की कप्तानहरमनप्रीत को मुंबई इंडियंस ने 1 करोड़ 80 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा था150 इंटरनेशनल टी20 मैच खेल चुकी हैं हरमनप्रीत कौर

मुंबई: 4 मार्च से शुरू हो रहे विमेंस प्रीमियर लीग में हरमनप्रीत कौरमुंबई इंडियंस की कप्तान होंगी। विमेंस प्रीमियर लीग की में  मुंबई इंडियंस अपना मैच 4 मार्च को ही गुजरात जाइंट्स के खिलाफ खेलेगी। यह पहले सीजन का पहला मैच भी होगा। हरमनप्रीत को टीम का कप्तान बनाए जाने की घोषणा मुंबई इंडियंस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से की गई। बता दें कि हरमनप्रीत भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान भी है। ऐसे में अब मुबई इंडियंस के दोनो कप्तान (महिला और पुरुष टीम) भारतीय टीम के कैप्टन हैं क्योंकि पुरुष टीम की कप्तानी पहले ही रोहित शर्मा संभाल रहे हैं।

हाल में ही समाप्त हुए महिला टी20 वर्ल्ड कप के दौरान हरमनप्रीत कौर ने अपना 150वां अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था। हरमनप्रीत दुनिया की सबसे अनुभवी टी20 क्रिकेटर हैं। उनके अनुभव का फायदा मुंबई इंडियंस को जरूर होगा। महिला टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हरमनप्रीत ने शानदार अर्धशतक जड़कर अपने फार्म में होने के संकेत भी दिए थे।

हरमनप्रीत कौर को कप्तान बनाए जाने के मौके पर इस फ्रेंचाइजी की मालिक नीता अंबानी ने कहा कि हमें हरमनप्रीत को मुंबई इंडियंस टीम का कप्तान बनाते हुए काफी खुशी हो रही है। राष्ट्रीय टीम का नेतृत्व करते हुए हरमनप्रीत कौर ने कई रोमांचक जीत टीम को दिलाई है। मुझे पूरा विश्वास है शार्लोट और झूलन के समर्थन से हमारी टीम भी मैदान पर बेहतर खेल दिखाने में सक्षम होगी।

हरमनप्रीत को मुंबई इंडियंस ने 1 करोड़ 80 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा था। हालांकि वह मुंबई की सबसे महंगी खिलाड़ी नहीं हैं क्योंकि टीम ने इंग्लैंड की नैट स्किवर ब्रंट को सबसे ज्यादा 3.20 करोड़ रुपये देकर हासिल किया था। 

बता दें कि विमेंस प्रीमियर लीग में 23 दिनों के अंदर लीग राउंड में 20 मैच खेले जाएंगे। पहला मैच चार मार्च को डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात जाएंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। इसमें  पांच टीमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, गुजरात जाएंट्स, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स हिस्सा ले रही हैं। 13 फरवरी को विमेंस प्रीमियर लीग का ऑक्शन हुआ था। स्मृति मंधाना सबसे महंगी खिलाड़ी रही थीं। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा था।

Open in app