Happy Republic Day 2021: विराट कोहली ने दी फैंस को शुभकामनाएं, लिखा- भविष्य इस बात पर निर्भर, कि हम आज क्या करते हैं

गणतंत्र दिवस के मौके पर खेल जगत की दिग्‍गज हस्तियों ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: January 26, 2021 12:37 PM

Open in App
ठळक मुद्देदेश मना रहा 72वां गणतंत्र दिवस।खेल जगत ने दी फैंस को बधाई।विराट कोहली का फैंस के नाम खास संदेश।

Happy Republic Day 2021: भारत में 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू किया गया था और इसलिए हर साल आज ही के दिन गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली समेत खेल जगत ने 72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

विराट कोहली ने दिया फैंस को खास संदेश

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट करते हुए लिखा, "भविष्य इस बात पर निर्भर करता है कि हम आज क्या करते हैं। आइए हमारे राष्ट्र की ताकत बनें और इसे अधिक से अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद करें। सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। जय हिन्द।"

सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट करते हुए लिखा, "सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। उम्मीद करता हूं जिन महान सिद्धांतों पर हमारे देश की नींव रखी गई है, वे हमें हमेशा प्रेरित करते रहें।"

खेल जगत से जुड़ी इन हस्तियों ने भी दी बधाई...

72वें गणतंत्र दिवस पर गूगल ने भारत की रंगीन विरासत का बनाया डूडल

भारत के 72वें गणतंत्र दिवस पर सर्च इंजन ‘गूगल’ ने भारत की जीवंत कला और सांस्कृतिक विरासत को प्रतिबिंबित करता एक ‘डूडल’ बनाया है। ‘डूडल’ को तिरंगे के रंगों में रंगने की कोशिश की गई है, सबसे आगे लोग हरे रंग की पोशाक पहने नजर आ रहे हैं, पीछे की तरफ केसरी रंग की सुंदर पुरानी इमारतें नजर आ रही हैं और ‘गूगल’ की अंग्रेजी हिस्से को नीले रंग में लिखा गया है।

गणतंत्र दिवस पर गूगल ने इस डूडल को बनाया है।

डूडल में कई धार्मिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के लोग नजर आ रहे हैं, जो भारत की विविधता को रेखांकित करता है। इसमें कई क्षेत्र के लोग भी दिखाए गए हैं, जैसे किसानों, शिक्षकों, लोक संगीतकारों, ड्रम वादकों, फिल्म निर्माताओं, नर्तकियों, संगीतकारों, क्रिकेटर आदि। इस डूडल को मुम्बई के कलाकार ओंकार फोंडेकर ने बनाया है।

बता दें कि गूगल हर महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक घटनाओं को याद करने के लिए डूडल बनाता है और पिछले कई वर्षों से गणतंत्र दिवस के मौके पर इसे बना रहा है।

टॅग्स :गणतंत्र दिवसविराट कोहलीरोहित शर्माबीसीसीआई

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या