महानतम कप्तानों में शुमार सौरव गांगुली हुए 46 के, सोशल मीडिया में 'दादा' पर शुभकामनाओं की बारिश

Happy Birthday Sourav Ganguly: भारतीय क्रिकेट की दिशा और दशा बदलने वाले सौरव गांगुली आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं

By अभिषेक पाण्डेय | Published: July 08, 2018 8:35 AM

Open in App

भारतीय क्रिकेट के महानतम कप्तानों में शुमार सौरव गांगुली आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। भारतीय क्रिकेट के 'दादा' कहे जाने वाले गांगुली को उनकी आक्रामक स्टाइल की कप्तानी और बेहतरीन बैटिंग के लिए जाना जाता है। गांगुली का जन्म 8 जुलाई 1972 को कोलकाता में हुआ था।

गांगुली ने 1996 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में अपने डेब्यू टेस्ट करने के बाद कई यादगार पारियां खेलीं। कप्तान के तौर पर गांगुली को टीम इंडिया को विदेशी धरती में सबसे ज्यादा जीत हासिल करने वाले भारतीय कप्तान के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने 49 टेस्ट और 147 वनडे में भारतीय टीम की कप्तानी की और उनके नाम आज भी विदेश में सबसे ज्यादा जीत दिलाने वाले भारतीय कप्तान होने का रिकॉर्ड दर्ज है। 

गांगुली को भारतीय टीम को टीम इंडिया बनाने का श्रेय जाता है। उन्हें भारतीय क्रिकेट के कई  स्टार को आगे बढ़ाने का श्रेय भी जाता है, जिनमें वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह, जहीर खान, युवराज सिंह और एमएस धोनी जैसे नाम शामिल हैं। 

पढ़ें: बर्थडे स्पेशल: 1997 की वो सीरीज जब गांगुली ने पाकिस्तान के खिलाफ मचाया टोरंटो में धमाल

टीम इंडिया को 2003 के वर्ल्ड कप पहुंचाने को वनडे में उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जाता है। गांगुली ने अपने करियर में 311 वनडे में 11363 रन और 113 टेस्ट मैचों में 7212 रन बनाए। 

'प्रिंस ऑफ कोलकाता' के 46वें जन्मदिन पर सोशल मीडिया में फैंस ने जमकर शुभकामनाएं दी हैं और दादा को हैपी बर्थडे कहा है।

गांगुली के 46वें जन्मदिन पर हम सभी की ओर से उन्हें जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं, हैपी बर्थडे दादा!

टॅग्स :सौरव गांगुलीहैप्पी बर्थडे

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या