Happy Birthday MS Dhoni: जब विश्व कप फाइनल में युवराज पर भड़के महेंद्र सिंह धोनी, जानिए क्या था पूरा मामला

Happy Birthday MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी को शांत रवैये के लिए जाना जाता है, लेकिन विश्व कप फाइनल के ऐतिहासिक मैच में वह अपना गुस्सा कंट्रोल नहीं कर सके थे...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: July 7, 2020 06:19 AM2020-07-07T06:19:30+5:302020-07-07T06:19:30+5:30

Happy Birthday MS Dhoni: when mahi lost his cool in world cup 2011 final match | Happy Birthday MS Dhoni: जब विश्व कप फाइनल में युवराज पर भड़के महेंद्र सिंह धोनी, जानिए क्या था पूरा मामला

महेंद्र सिंह धोनी 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 मैच खेल चुके हैं।

googleNewsNext
Highlightsक्रिकेट जगत में 'कैप्टन कूल' के नाम से मशहूर धोनी।अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 16 शतक, 1 दोहरा शतक।विश्व कप फाइनल में युवराज सिंह पर हुए थे नाराज।

7 जुलाई 1981 को रांची में जन्मे महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। धोनी अपनी कप्तानी में भारत को 2 विश्व कप खिताब जिता चुके हैं। मैदान पर अक्सर 'कूल' नजर आने वाले धोनी कुछ मौकों पर बुरी तरह भड़के भी हैं। इनमें से एक वाकया विश्व कप-2011 फाइनल का भी है, जब माही, युवराज सिंह पर नाराज हो गए थे।

जब युवराज सिंह से हुए नाराज:

विश्व कप-2011 के खिताबी मैच में नुवान कुलशेखरा गेंदबाजी कर रहे थे। टीम इंडिया को जीत के लिए 22 रन की दरकार थी और क्रीज पर महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह मौजूद थे।

कप्तान ने बॉल को लॉन्ग ऑन की तरफ प्लेस किया और रन लेने के लिए युवराज को डबल के लिए कॉल किया, लेकिन युवी ने इससे इनकार कर दिया। धोनी इससे काफी नाराज हो गए, जो साफ उनके चेहरे पर भी देखा जा सकता था। हालांकि ऐतिहासिक छक्के को लगाकर जैसे ही धोनी ने भारत को विश्व कप खिताब दिलाया, युवी और धोनी ने जीत के जश्न में इस बात को पूरी तरह से भुला दिया।

1983 के बाद भारत ने साल 2011 में वनडे विश्व कप खिताब अपने नाम किया था।
1983 के बाद भारत ने साल 2011 में वनडे विश्व कप खिताब अपने नाम किया था।

इन अवॉर्ड से नवाजे जा चुके महेंद्र सिंह धोनी:

* राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड (2007)

* आईसीसी वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर (2008, 2009)

* पद्म श्री (2009)

* लेफ्टिनेंट कर्नल (मानद उपाधि) (2011)

* पद्म भूषण (2018)

प्रदर्शन पर एक नजर:

विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी 90 टेस्ट की 144 पारियों में 16 बार नाबाद रहते 4876 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 6 शतक, 33 अर्धशतक और 1 दोहरा शतक जड़ा है। बात अगर 350 वनडे मैचों की करें, तो इसमें 84 बार नाबाद रहते हुए धोनी 10773 रन बना चुके हैं। एकदिवसीय मैचों में माही 10 सेंचुरी और 73 फिफ्टी लगा चुके हैं। वहीं टी20 के 98 मुकाबलों में 2 अर्धशतक की मदद से 1617 रन बना चुके हैं।

धोनी टेस्ट में 4876, वनडे में 10773, जबकि टी20 में 1617 रन बना चुके हैं।
धोनी टेस्ट में 4876, वनडे में 10773, जबकि टी20 में 1617 रन बना चुके हैं।

सीएसके को दिला चुके 3 खिताब:

धोनी का प्रदर्शन आईपीएल में भी शानदार रहा है। इसके 190 मैचों में उन्होंने 65 बार नाबाद रहते हुए 23 अर्धशतक की मदद से 4432 रन बनाए हैं। माही चेन्नई सुपर किंग्स को 3 ट्रॉफी जिता चुके हैं।

Open in app