Happy Birthday Mahi: धोनी की इन बेस्ट पारियों को कभी नहीं भूलेंगे उनके फैंस, जानिए उनकी टॉप इनिंग्स

7 जुलाई को धोनी के बर्थडे पर हम आपको बता रहे हैं धोनी के बेस्ट इनिंग्स।

By सुमित राय | Published: July 7, 2019 07:16 AM2019-07-07T07:16:03+5:302019-07-07T07:16:03+5:30

Happy Birthday Mahi: Know best innings played by Mahendra Singh Dhoni | Happy Birthday Mahi: धोनी की इन बेस्ट पारियों को कभी नहीं भूलेंगे उनके फैंस, जानिए उनकी टॉप इनिंग्स

क्रिकेट इतिहास में कई पारियां हैं जब धोनी ने अपने आप का साबित किया है।

googleNewsNext
Highlightsएमएस धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची में हुआ था।टीम इंडिया ने धोनी की अगुवाई में आईसीसी के तीनों बड़े टूर्नामेंट जीते हैं।धोनी ने अपनी मेहनत के दम पर इन उपलब्धियों को हासिल किया।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और मौजूदा विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को झारखंड की राजधानी रांची (तब बिहार) में हुआ था। धोनी 38 साल के हो गए है, लेकिन अभी भी अपनी फूर्ती से युवा विकेटकीपर्स को टक्कर देते हैं। धोनी को बेहतरीन कप्तान और मैच फिनिशर के तौर पर जाना जाता है।

टीम इंडिया ने धोनी की अगुवाई में आईसीसी के तीनों बड़े टूर्नामेंट जीते हैं। धोनी ने अपनी मेहनत के दम पर इन उपलब्धियों को हासिल किया। धोनी की श्रीलंका के खिलाफ खेली गई 183 रनों की शानदार पारी ने सभी को उनका चहेता बना दिया था। लेकिन ऐसी और कई पारियां हैं जब धोनी ने अपने आप का साबित किया है। 7 जुलाई को धोनी के बर्थडे पर हम आपको बता रहे हैं धोनी के बेस्ट इनिंग्स।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 224 रन

चेन्नई में 22 फरवरी 2013 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में खेली गई 224 रनों की पारी धोनी के करियर का बेस्ट स्कोर है। इस मैच मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से मात दी थी। धोनी ने 265 गेंदों में 84.52 की स्ट्राइक रेट से 24 चौके और 6 छक्कों की मदद से 224 रन बनाए थे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया 380 रन पर ऑलआउट हो गई थी। धोनी ने कप्तानी पारी खेलते हुए 224 रन बनाए और कोहली ने उनका भरपूर साथ दिया। भारत ने 5वें दिन आसानी से मैच जीत लिया।

श्रीलंका के खिलाफ 183 रनों की नाबाद पारी

31 अक्टूबर 2005 को टीम इंडिया का सामना श्रीलंका से था। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 298 रन का पहाड़ स्कोर खड़ा किया था। टीम इंडिया ने महज 7 रन के योग पर ओपनर सचिन तेंदुलकर का विकेट गंवा दिया था। धोनी ने मौके पर चौका लगाते हुए टीम के लिए मैच विनिंग पारी खेली। धोनी ने महज 145 गेंदों में 15 चौके और 10 छक्के जड़ते हुए नाबाद 183 रन की पारी खेल डाली और टीम इंडिया को बेहतरीन जीत दिला दी। धोनी द्वारा बनाया नाबाद 183 रन का स्कोर श्रीलंका के खिलाफ बेस्ट इंडियन स्कोर है। धोनी से पहले यह रिकॉर्ड सौरव गांगुली के नाम था, जो कि मई 1999 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे में 183 रन बनाकर आउट हो गए थे। धोनी ने नाबाद रहकर यह कीर्तिमान अपने नाम कर लिया।

पाकिस्तान के खिलाफ 148 रनों की पारी

5 अप्रैल 2005 को विशाखापट्टनम में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की, लेकिन सचिन सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए और धोनी मैदान पर आए। बांग्लादेश के खिलाफ खेले अपने पहले 3 वनडे मैचों में धोनी के बल्ले से सिर्फ 19 रन निकले, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 123 गेंदों में 15 चौकों और 4 छक्कों की बदौलत 148 रनों की पारी खेलकर टीम में जगह पक्की कर ली।

वर्ल्डकप 2011 का आखिरी छक्का

कैप्टन कूल और माही के नाम से मशहूर धोनी की बेस्ट पारियों में वर्ल्डकप 2011 के फाइनल मैच की पारी खास है। इस मैच में हालांकि गौतम गंभीर ने बेहतरीन पारी खेली थी, लेकिन अंतिम क्षणों में धोनी का छक्का शायद ही कोई क्रिकेट प्रेमी कभी भी भूल पाएगा। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और जयवर्धने के शतक की बदौतल भारत के सामने 275 रन का लक्ष्य रखा। भारत की शुरुआत खराब रही और सहवाग बिना खाता खोले आउट हो गए। गंभीर ने 97 रन की पारी खेली, लेकिन धोनी अंत तक क्रीज पर टिके रहे और अंत में छक्का जड़कर वर्ल्डकप जीतने के बाद ही वापस लौटे। इस मैच में धोनी ने 122 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 91 रन की नाबाद पारी खेली थी।

Open in app