एमएस धोनी के घर आया नया मेहमान, पत्नी और बेटी ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर जीवा के साथ एक छोटे घोड़े की तस्वीर शेयर की है। फोटो में जीवा घोड़े के माथे पर हाथ रखी हुई हैं।

By सतीश कुमार सिंह | Published: June 04, 2021 1:43 PM

Open in App
ठळक मुद्देमाही की पत्नी साक्षी धोनी और बेटी जीवा धोनी ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की है।पिछले महीने (मई) भी धोनी के घर नया मेहमान आया था।भारतीय पूर्व कप्तान धोनी रविद्र जडेजा की राह पर चल दिए हैं।

रांचीः भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी विश्व क्रिकेट से भले ही दूर हैं, लेकिन चर्चा में रहते हैं। माही के घर एक और नया मेहमान आ गया है। 

माही की पत्नी साक्षी धोनी और बेटी जीवा धोनी ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की है। साक्षी ने इंस्टाग्राम पर जीवा के साथ एक छोटे घोड़े की तस्वीर शेयर की है। फोटो में जीवा घोड़े के माथे पर हाथ रखी हुई हैं। लोग कमेंट भी कर रहे हैं। 

इससे पहले पिछले महीने (मई) भी धोनी के घर नया मेहमान आया था। ये भी घोड़ा था, जिसका नाम चेतक है। साक्षी धोनी ने चेतक का वीडियो शेयर किया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'घर में आपका स्वागत है चेतक, जब आप लिली (डॉगी) से मिले तो आपने एक जेंटलमैन की तरह बर्ताव किया।

आपको हंसी-खुशी हमारे परिवार में स्वीकार किया जा रहा है,' बाद में साक्षी ने धोनी का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह घोड़े का मसाज करते हुए नजर आए थे। भारतीय पूर्व कप्तान धोनी रविद्र जडेजा की राह पर चल दिए हैं। सर जडेजा भी घोड़ा रखने का शौक रखते हैं। 

टॅग्स :एमएस धोनीरवींंद्र जडेजाझारखंड विधानसभा चुनाव 2019भारतीय क्रिकेट टीमचेन्नई सुपर किंग्स

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या