इयोन मोर्गन ने रचा इतिहास, तोड़ा धोनी का कप्तान के रूप में सर्वाधिक इंटरनेशनल छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड

Eoin Morgan: इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने कप्तान के रूप में एमएस धोनी के सर्वाधिक इंटरनेशनल छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड आयरलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान शतक जड़ते हुए तोड़ दिया

By अभिषेक पाण्डेय | Published: August 05, 2020 7:17 PM

Open in App
ठळक मुद्देइयोन मोर्गन ने तोड़ा कप्तान के रूप में धोनी के सर्वाधिक इंटरनेशनल छक्कों का रिकॉर्डमोर्गन ने आयरलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में शतकीय पारी के दौरान कप्तान के रूप में जड़ा 212वां छक्का

इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी का कप्तान के रूप में सर्वाधिक इंटनेशनल छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मोर्गन ने ये कमाल मंगलवार (4 अगस्त) को आयरलैंड के खिलाफ साउथम्पटन में खेले गए तीसरे वनडे में शतकीय पारी के दौरान हासिल की। 

मोर्गन के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 328 छक्के दर्ज हैं और उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ मैच के दौरान कप्तान के रूप में अपना 212वां छक्का जड़ते हुए धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा।

इयोन मोर्गन ने आधे मैचों में ही तोड़ा धोनी के छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड

धोनी ने कप्तान के रूप में 211 छक्के जहां 332 मैचों में लगाए तो वहीं मोर्गन ने 212 छक्कों तक पहुंचने के लिए केवल 163 मैच खेले हैं।

हालांकि तीनों फॉर्मेट में मिलाकर छक्के जड़ने के मामले में धोनी अब भी मोर्गन से आगे हैं। धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 359 छक्के लगाए हैं, जबकि मोर्गन के नाम 328 छक्के दर्ज हैं।

कप्तान के रूप में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के:

212 * - इयोन मॉर्गन211 - एमएस धोनी171 - रिकी पोंटिंग170 - ब्रैंडन मैकुलम

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग 171 छक्कों के साथ लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं, जबकि ब्रैंडन मैकलम 170 छक्कों के साथ चौथे स्थान पर हैं। मोर्गन ने मंगलवार को 84 गेंदों में 5 छक्कों की मदद से 106 रनों की जोरदार पारी खेली, जिसकी मदद से इंग्लैंड ने 328 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। लेकिन आयरलैंड ने पॉल स्टर्लिंग (142) और एंड्रयू बलबिर्नी (113) की शतकीय पारियों की मदद से इंग्लैंड को 7 विकेट से हराते हुए इतिहास रचा, ये वनडे में किसी विदेशी टीम द्वारा इंग्लैंड में हासिल किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य है।

ये इंग्लैंड में किसी वनडे में पहला अवसर था जब दोनों टीमों के कप्तानों ने एक ही मैच में शतक जड़े थे।

टॅग्स :इयोन मोर्गनएमएस धोनी

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या