टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी पार्टनरशिप बनाने वाले बल्लेबाज बने इंग्लैंड के बटलर और हेल्स

इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज कप्तान जोस बटलर और एलेक्स हेल्स टी20 विश्वकप में सबसे बड़ी पार्टनरशिप बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 10, 2022 5:27 PM

Open in App
ठळक मुद्देभारत के खिलाफ दोनों ने टीम इंडिया के खिलाफ 170 रनों की साझेदारी कीजोस बटलर ने 49 गेंद में बनाए नाबाद 80 रन, तो हेल्स 47 बॉल में खेली 86 रनों की पारीइंग्लैंड ने भारत द्वारा दिए गए 169 रनों के लक्ष्य को महज 16 ओवर में ही हासिल किया 

INDvsENG Semifinal: आईसीसी टी20 विश्वकप के सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 10 विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह बनाई है। इंग्लिश टीम अब 13 नवंबर को पाकिस्तान से आईसीसी टी20 विश्वकप 2022 का फाइनल मुकाबल खेलेगी। इंग्लैंड ने बिना विकेट गंवाए भारत द्वारा दिए गए 169 रनों के लक्ष्य को महज 16 ओवर में ही हासिल कर लिया। 

इस नॉकआउट मुकाबले में इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज कप्तान जोस बटलर और एलेक्स हेल्स टी20 विश्वकप में सबसे बड़ी पार्टनरशिप बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। दोनों ने टीम इंडिया के खिलाफ 170 रनों की साझेदारी की। जोस बटलर ने नाबाद 80 रन बनाए तो एलेक्स हेल्स ने नाबाद 86 रनों की पारी खेली। बटलर ने जहां 49 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और 3 छक्के लगाए तो वहीं हेल्स ने 47 गेंदों में 4 चौके और 7 छक्के लगाए। इंग्लिश टीम ने लक्ष्य को महज 16 ओवर में ही हासिल कर लिया। 

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी पार्टनरशिप:

170* जोस बटलर - ए हेल्स बनाम भारत, 2022168 डी कॉक - आर रोसौव बनाम बांग्लादेश, 2022166 एम जयवर्धने - कुमार संगकारा बनाम वेस्टइंडीज 2010152*बाबर आजम - मोहम्मद रिजवान बनाम भारत 2021 

इसके अलावा किसी भी विकेट के लिए टी20 अंतर्राष्ट्रीय में भारत के खिलाफ यह सबसे बड़ी दूसरी साझेदारी है। इससे पहले साउथ अफ्रीका के डि कॉक और डेविड मिलर इसी साल गुवाहाटी में भारत के खिलाफ 174 रनों की पार्टनरशिप बनाई थी। किसी भी विकेट के लिए T20I में भारत के खिलाफ तीन सर्वोच्च साझेदारी:

174* डी कॉक - डी मिलर गुवाहाटी 2022170* जे बटलर - ए हेल्स एडिलेड 2022152* बाबर आजम - मोहम्मद रिजवान दुबई 2021

वहीं बटलर और हेल्स T20I में इंग्लैंड के लिए सर्वोच्च साझेदारी करने वाले दूसरे नंबर के बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले डेविड मलान और ई मॉर्गन ने साल 2019 में में न्यूजीलैंड के खिलाफ 182 रनों की साझेदारी निभाई थी। 

182 डी मलान - ई मॉर्गन बनाम न्यूजीलैंड नेपियर 2019170*जे बटलर - ए हेल्स बनाम भारत एडिलेड 2022167*जे बटलर - डी मालन बनाम एसए केप टाउन 2020

T20I में बिना विकेट गंवाए मिले सर्वोच्च लक्ष्य:

200 पाक बनाम इंग्लैंड कराची 2022 (बाबर, रिजवान)170 न्यूजीलैंड बनाम पाक हैमिल्टन 2016 (गुप्टिल, विलियमसन)169 इंग्लैंड बनाम भारत एडिलेड 2022 (बटलर, हेल्स)

टॅग्स :आईसीसी टी20 वर्ल्ड कपजोस बटलरएलेक्स हेल्सटी20टीम इंडिया
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या