England Women vs South Africa Women: इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ क्लीन स्वीप किया, सोफी एक्लेस्टोन की कमाल, 12 गेंद और नाबाद 33

England Women vs South Africa Women: राष्ट्रमंडल खेल 28 जुलाई से बर्मिंघम में शुरू हो रहे हैं, जिसमें पहली बार महिला टी20 क्रिकेट को शामिल किया गया है।

By सतीश कुमार सिंह | Published: July 26, 2022 2:27 PM

Open in App
ठळक मुद्देइंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से सीरीज में मात दी। राष्ट्रमंडल खेलों से पहले अपनी पुख्ता तैयारियों का सबूत पेश किया।इंग्लैंड की टीम ने छह विकेट पर 176 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

England Women vs South Africa Women: इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की सदस्य सोफी एक्लेस्टोन ने तीन मैचों की सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया। सोफी एक्लेस्टोन को प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज घोषित किया गया। इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से सीरीज में मात दी। 

 सोफी एक्लेस्टोन के ऑलराउंड खेल की मदद से इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में दक्षिण अफ्रीका को 38 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करके राष्ट्रमंडल खेलों से पहले अपनी पुख्ता तैयारियों का सबूत पेश किया।

एक्लेस्टोन ने केवल 12 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 33 रन बनाए जिससे पहले बल्लेबाजी का फैसला करने वाली इंग्लैंड की टीम ने छह विकेट पर 176 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। एक्लेस्टोन ने इसके बाद चार ओवर में 24 रन देकर दो विकेट लिए।

दक्षिण अफ्रीका को ताजमिन ब्रिट्स (59) के अर्धशतक के बावजूद छह विकेट पर 138 रन पर रोकने में अहम भूमिका निभाई। एक्लेस्टोन को मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। राष्ट्रमंडल खेल 28 जुलाई से बर्मिंघम में शुरू हो रहे हैं जिसमें पहली बार महिला टी20 क्रिकेट को शामिल किया गया है।

टॅग्स :इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्डदक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमकॉमनवेल्थ गेम्सटीम इंडिया
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या