इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर नताली स्किवर और कैथरीन ब्रंट विवाह बंधन में बंधीं, जानें कौन हैं...

इंग्लैंड क्रिकेट ने ट्वीट किया, ‘‘कैथरीन ब्रंट और नैट स्किवर को हमारी तहेदिल से बधाई जिन्होंने सप्ताहांत विवाह किया।’’

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 30, 2022 9:52 PM

Open in App
ठळक मुद्दे2017 में भारत को हराकर एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय विश्व कप जीतने वाली इंग्लैंड की टीम का हिस्सा थीं।इस साल 2022 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय विश्व कप का भी हिस्सा थी जिसमें इग्लैंड की टीम उप विजेता रही।नताली ने 2019 में कैथरीन के साथ सगाई की घोषणा की थी लेकिन महामारी के कारण विवाह को स्थगित करना पड़ा।

लंदनः इंग्लैंड की विश्व कप विजेता महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा रही नताली स्किवर और कैथरीन ब्रंट रविवार को निजी समारोह में विवाह के बंधन में बंध गईं। इंग्लैंड क्रिकेट ने सोशल मीडिया पर इस जोड़े को बधाई दी। इंग्लैंड क्रिकेट ने ट्वीट किया, ‘‘कैथरीन ब्रंट और नैट स्किवर को हमारी तहेदिल से बधाई जिन्होंने सप्ताहांत विवाह किया।’’

नताली और कैथरीन दोनों 2017 में भारत को हराकर एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय विश्व कप जीतने वाली इंग्लैंड की टीम का हिस्सा थीं। ये दोनों इस साल 2022 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय विश्व कप का भी हिस्सा थी जिसमें इग्लैंड की टीम उप विजेता रही।

नताली ने 2019 में कैथरीन के साथ सगाई की घोषणा की थी लेकिन महामारी के कारण विवाह को स्थगित करना पड़ा। कप्तान हीथर नाइट, डेनियल वाट, इशा गुहा और जैनी गुन जैसी अतीत और मौजूदा क्रिकेटरों ने विवाह समारोह में हिस्सा लिया। 

न्यूजीलैंड में हाल ही में चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 121 गेंदों में 148 रनों की नाबाद पारी खेली। स्किवर ने अक्टूबर 2019 में ब्रंट से अपनी सगाई की घोषणा की थी। इस जोड़े को सितंबर 2020 में शादी करनी थी।

टॅग्स :इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्डऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीमटीम इंडियाइंग्लैंडआईसीसी
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या